{"_id":"68e431795922910002021208","slug":"a-loving-couple-hanged-themselves-from-a-rope-and-died-by-embracing-each-other-bareilly-news-c-4-vns1074-740461-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एक रस्सी से लटके प्रेमी युगल, लिपटकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एक रस्सी से लटके प्रेमी युगल, लिपटकर दे दी जान
विज्ञापन
किशोरी के परिजनों ने युवक पर कराई थी अपहरण की रिपोर्ट, अब युवक के परिवार ने लगाया ऑनरकिलिंग का आरोप, नौ दिन से लापता थे दोनों, एकांत स्थान पर उसी दिन फंदा लगाने के मिले संकेत
फरीदपुर (बरेली)। थाना क्षेत्र के एक गांव से नौ दिन पहले लापता हुए युवक व किशोरी के शव उनके गांव से दूर गन्ने के खेत में सोमवार को पेड़ पर एक ही रस्सी से लटके मिले। दोनों शव आपस में लिपटे हुए थे और सड़ चुके थे। इस वजह से पोस्टमॉर्टम में मौत की सही वजह पता नहीं चल सकी। न तो आत्महत्या की पुष्टि हुई, न ही हत्या के संकेत मिले। दोनों शवों का विसरा सुरक्षित किया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी किशोरी व युवक 27 सितंबर को लापता हो गए थे। किशोरी के भाई ने 28 सितंबर को युवक व उसके दो भाइयों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार सुबह दोनों के शव मिले तो मृत युवक के भाई ने किशोरी के परिजनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। एसपी दक्षिणी ने भी घटनास्थल की जांच की। संवाद
विज्ञापन
--
युवक और किशोरी दोनों ही एक-दूसरे के परिचित व एक ही बिरादरी के थे। शवों की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि घर छोड़ने वाले दिन ही निर्जन स्थान पर जाकर दोनों एक ही फंदे से लटक गए। चूंकि, उधर कोई जाता नहीं था तो पता नहीं चल सका। दोनों मोबाइल फोन भी नहीं रखते थे। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। कोई आरोप होगा तो जांच करा ली जाएगी। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी