{"_id":"68001a89b003956f2700c2d5","slug":"a-letter-was-written-to-the-chief-minister-for-the-operation-of-polytechnic-and-improvement-of-roads-bareilly-news-c-4-lko1064-620216-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पॉलीटेक्निक के संचालन और सड़कों के सुधार के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पॉलीटेक्निक के संचालन और सड़कों के सुधार के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
विज्ञापन
बरेली। आंवला सांसद नीरज मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शाहजहांपुर के मिर्जापुर में बने राजकीय पॉलीटेक्निक के संचालन को शुरू कराने की मांग की है। इसके अलावा कई प्रमुख सड़कों और संपर्क मार्ग के भी सुधार के लिए उन्होंने पत्र लिखा है।
सांसद के पत्र में कहा गया है कि आंबेडकर गांवों में सामुदायिक केंद्रों की जर्जर स्थिति बनी हुई है। रखरखाव के अभाव में इनका दुरुपयोग भी हो रहा है। इन्हें बरातघर के रूप में बेहतर उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा बदायूं के चिंजरी से सलेमपुर गांव व दातागंज विकासखंड की भी करीब चार किमी सड़क कच्ची पड़ी है। इससे लोगों को बारिश के दिनों में बहुत समस्या होती है। चिंजरी से भिंडोरा अड्डा की सड़क भी गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बरेली के आंवला के मनौना-ढि़लवारी संपर्क मार्ग की स्थिति भी जर्जर है। यहां से खाटूश्याम मंदिर के लिए जाने वाले लोगों को भी समस्या का सामना करना पड़ता है।
आंवला सांसद ने कहा है कि शाहजहांपुर के मिर्जापुर में 2014-15 में ही राजकीय पॉलीटेक्निक का निर्माण पूरा हो चुका है। करीब 10 साल के बाद भी इस संस्थान का संचालन शुरू नहीं हो सका है, जोकि चिंताजनक है। यह क्षेत्र पहले ही शिक्षा के मामले में पिछड़ा हुआ है। ब्यूरो