फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A husband threw acid on his wife in Malukpur Bareilly.

बेरहम पति की घिनौनी करतूत: तीन तलाक के बाद मायके में रह रही पत्नी पर फेंका तेजाब, आरोपी नसरीन से कर रहा था ऐसी जिद

Tue, 28 Jun 2022 09:57 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 28 Jun 2022 09:57 PM IST
सार

करीब एक महीने पहले बेटी की तबीयत खराब होने पर महिला द्वारा इलाज के लिए पैसे मांगने को लेकर शराबी पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था। इसके बाद से महिला अपने मायके में रह रही थी। मंगलवार को आरोपी ने पत्नी के मायके जाकर उस पर तेजाब फेंक दिया। 

विज्ञापन
A husband threw acid on his wife in Malukpur Bareilly.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली के मलूकपुर इलाके में रहने वाली नसरीन को 20 दिन पहले उसके पति इशहाक ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। मंगलवार को इशहाक ने नसरीन के मायके जाकर उस पर तेजाब फेंक दिया और फरार हो गया। जिससे नसरीन का चेहरा और शरीर के दूसरे अंग करीब 25 फीसदी तक झुलस गए। घर वालों ने गंभीर हालत में नसरीन को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि तलाक के बाद फिर साथ रहने पर पत्नी के राजी न होने से इशहाक भड़का हुआ था।

विज्ञापन

नसरीन के पिता मुख्त्यार के मुताबिक उनकी बेटी का विवाह 11 साल पहले रिश्तेदारी में ही घर के पीछे रहने वाले इशहाक से हुआ था। उनको दो बेटी आफरीन और महरीन भी हैं। इशहाक शराब पीने का आदी है और शादी के बाद अक्सर नसरीन के साथ मारपीट करता था। करीब एक महीने पहले महरीन की तबीयत खराब होने पर नसरीन ने इशहाक से उसके इलाज के लिए पैसे मांगे थे। इशहाक शराब के नशे में था, जिसको लेकर दोनों में झगड़ा हुआ तो इशहाक ने तीन तलाक देकर नसरीन को घर से निकाल दिया था। जिस पर नसरीन मायके चली आई, लेकिन कुछ ही दिन बाद इशहाक उस पर फिर साथ रहने का दबाव बनाने लगा, लेकिन नसरीन ने इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाराज इशहाक मंगलवार को तेजाब की बोतल लेकर नसरीन के मायके पहुंचा। नसरीन के सामने आते ही उसने बोतल खोलकर उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया और फरार हो गया। नसरीन को मायके वाले थाना किला लेकर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर हालत देखकर नसरीन को फौरन जिला अस्पताल भेज दिया। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि पारिवारिक कलह में घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed