फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A huge cache of fake certificates found in laptop folders

Bareilly News: लैपटॉप के फोल्डरों में मिला जाली प्रमाणपत्रों का जखीरा

Fri, 30 May 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
A huge cache of fake certificates found in laptop folders
बरेली। जनसेवा केंद्र पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान दोनों लैपटॉप खुले मिले। इन पर जाली प्रमाणपत्र बनाने का काम चल रहा था। पुलिस को देखकर मुकेश और उसका भाई दीपक भाग निकले। संयुक्त टीम ने लैपटॉप खंगाला तो उसके फोल्डरों में जाली प्रमाणपत्रों का जखीरा मिला। कई संदिग्ध पोर्टल और वेबसाइट भी खुली मिलीं।
विज्ञापन


एक लैपटॉप के फोल्डर में 50 आधारकार्ड, 10 मतदाता पहचानपत्र, हाईस्कूल की दो मार्कशीट, 20 जन्म प्रमाणपत्र, 20 निवास प्रमाणपत्र, पांच-पांच जाति व आय प्रमाणपत्र, पांच आयुष्मान कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला। हाईस्कूल की मार्कशीट इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की है। दूसरे लैपटॉप के फोल्डर में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 10 मार्कशीट, 15 मतदाता पहचानपत्र, 50 आधार कार्ड, 10 राशन कार्ड, 50 निवास प्रमाणपत्र, पांच आयुष्मान कार्ड मिले हैं। इसके अलावा पूर्वोत्तर रेलवे के कर्मचारियों को जारी किया जाने वाला पहचानपत्र भी मिला है।
विज्ञापन


छापा मारने वाली टीम ने मौके से पार्षद फिरदौस खां और जहीरउद्दीन की मोहरें भी बरामद की हैं। साथ ही, बैंक बड़ौदा सीबीगंज शाखा की मोहर, एलआईसी की जाली रसीदें भी मिली हैं। जाली प्रमाणपत्र बनाने का आरोपी मुकेश देवल महेशपुर वार्ड से पार्षद पद पर भाजपा से टिकट का दावेदार भी रहा है। कई भाजपा नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तैर रहीं हैं। मौके से पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों की मोहरें भी बरामद की गई हैं। ऐसे में आशंका है कि यहां बनाए गए जाली प्रमाणपत्रों का बड़े स्तर पर नौकरियों व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के कार्यक्रमों में सक्रिय रहता था आरोपी

आरोपी मुकेश देवल भाजपा के छोटे-बड़े हर कार्यक्रम में सक्रिय रहता था। हालांकि, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना और मंडल अध्यक्ष अजय मौर्य का कहना है कि मुकेश देवल के पास पार्टी में कोई पद नहीं है। वह भाजपा कार्यकर्ता भी नहीं है, अगर कोई पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होता है तो उसे भगाया नहीं जा सकता। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि मुकेश के घर पर भाजपा नेताओं का आना-जाना रहता था।

--
पुलिस की कार्रवाई के दौरान जाली प्रमाणपत्र बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। मौके से बरामद लैपटॉप समेत अन्य सामान व प्रमाणपत्र कब्जे में ले लिए गए हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed