{"_id":"68e82c51f4eda8c372024034","slug":"a-heated-argument-broke-out-between-the-municipal-chairman-and-the-councilor-in-the-meeting-bareilly-news-c-400-1-ala1001-2436-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बैठक में पालिका अध्यक्ष व सभासद में तीखी नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बैठक में पालिका अध्यक्ष व सभासद में तीखी नोकझोंक
विज्ञापन
आंवला। नगर पालिका सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित बोर्ड की विशेष बैठक में सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर व अन्य मुद्दे उठाए गए। इस दौरान पालिका अध्यक्ष व सभासद में तीखी नोकझोंक व कहासुनी भी हुई। हालांकि सभासदों ने बीच में आकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया।
पालिका सभागार में चेयरमैन आबिद अली की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित विकसित उत्तर प्रदेश 2047-समृद्धि का शताब्दी वर्ष संकल्प पत्र पढ़ा गया, जिसे सभी सदस्यों ने अंगीकार करने का संकल्प लिया।
ईओ जितेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि केवल इस मामले में 300 कस्बेवासियों के ही सुझाव ही मिले हैं। सभासद के पति संजय अग्रवाल बौबी ने दीपावली पर पिछले साल की तरह ही ई-रिक्शाओं का रूट डायवर्जन करने का प्रस्ताव रखा। सभासद सचिन गुप्ता ने प्रमुख मार्गों पर लगे कूड़े के ढेर व बढ़ाए गए गृहकर का मुद्दा उठाया। बैठक में गांधी जयंती पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले भरतजी इंटर कॉलेज व चाचा नेहरू कॉलेज के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान, रामपाल गुप्ता, प्रमोद अनुरागी, जलीस राजा, मोहम्मद अहमद, अनुप्रिया मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
--
विकास कार्यों की शिकायत को लेकर भिड़े
आंवला। बोर्ड की विशेष बैठक के बाद विकास कार्यों में हुई अनियमितताओं की उच्च अधिकारी को की गई शिकायत के मामले को लेकर पालिका सभासद अनुप्रिया मौर्य के पति दिनेश मौर्य और चेयरमैन आपस में भिड़ गए। इससे दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। हालांकि बाद में वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर शांत करा दिया। दिनेश ने इस मामले में अभद्रता करने का आरोप लगाया। चेयरमैन आबिद अली ने बताया कि दिनेश मौर्य मेरे छोटे भाई की तरह हैं। मैने उनको बोर्ड की कार्रवाई को लेकर बोलने से रोका था। इसी को लेकर वे नाराज हो गए। संवाद