फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   new industries will be established and young people will get employment in bareilly

UP News: बरेली में आठ हजार करोड़ के निवेश का दावा, नए उद्योग होंगे स्थापित, युवाओं को मिलेगा रोजगार

Mon, 15 Dec 2025 04:11 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 15 Dec 2025 04:11 PM IST
सार

बरेली में आठ हजार करोड़ के निवेश का दावा किया गया है। इससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। जिले में नए उद्योग स्थापित होने की उम्मीद है। इससे हजारों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। 

विज्ञापन
new industries will be established and young people will get employment in bareilly
बरेली में उद्योगों को मिलेगी रफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI

विस्तार

बरेली में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए शासन की ओर से दिसंबर में प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी अब जनवरी में होने का अनुमान है। अफसरों का दावा है कि जिले को आवंटित 15 हजार करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष आठ हजार करोड़ के निवेश हो गए हैं। शेष लक्ष्य भी जल्द पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन


जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त उद्योग विकास यादव के मुताबिक, अब तक के निवेश करार में टेक्सटाइल्स, औषधि निर्माण, पैकेजिंग, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, होटल, स्वास्थ्य सेवा, प्लाईवुड समेत निर्माण, सेवा इकाइयां शामिल हुई हैं। बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही टाउनशिप को भी इसी में शामिल किया गया है। जिन उद्यमियों की इकाइयां संचालित हैं, वह मंच पर सम्मानित होंगे। इसलिए शासन ने इस बार पिछले दो वर्ष में एमओयू के बाद जो इकाई संचालित हुई है, उन्हें भी शामिल करने को कहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ निवेशक इकाई निर्माण शुरू करने की तैयारी में हैं तो कुछ भूमि खरीद, भवन निर्माण में जुटे हैं। बहेड़ी के मेगा फूड पार्क में हाल में भूमि खरीदने वाले और परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में इकाई विस्तार कर रहे उद्यमियों से भी निवेश करार कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उद्योगों की स्थापना में परिवहन सुविधा की अहम भूमिका
उपायुक्त के मुताबिक, बरेली, देश और प्रदेश की राजधानी के बीच और कुमाऊं के गेटवे के तौर पर पहचाना जाता है। बेंत-बांस के फर्नीचर, जरदोजी, मांझा उद्योग में बरेली की पहचान देश-दुनिया में है। रेल, ट्रक, फ्लाइट, निजी वाहन आदि से परिवहन की सुविधा है। इससे प्रदेश के बाहर के भी उद्यमी बरेली में उद्योग लगाने के लिए संपर्क कर रहे हैं। पर्यटन, स्वास्थ्य, कंप्रेस्ड बायो गैस, डेयरी आदि क्षेत्रों की नामचीन कंपनियां बरेली आएंगी।

कामगारों के प्रवास पर लगेगा अंकुश
बरेली से बड़ी तादाद में युवा पढ़ाई के बाद रोजगार के लिए दूसरे राज्य में जाते हैं। आईटी पार्क का काम भी चल रहा है। इससे आईटी सेक्टर के युवाओं के प्रवास पर अंकुश लगने का अनुमान है। वहीं, विभिन्न क्षेत्रों में 50 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयों की स्थापना होने से करीब चार हजार रोजगार सृजित होंगे। इससे विभिन्न क्षेत्रों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed