{"_id":"656795b82362081a31003c25","slug":"a-girl-who-fell-on-the-road-due-to-a-wheel-hitting-a-pothole-died-after-being-crushed-by-a-tractor-trolley-bareilly-news-c-4-1-bly1032-295719-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गड्ढे में पहिया जाने से सड़क पर गिरी युवती की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गड्ढे में पहिया जाने से सड़क पर गिरी युवती की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत
Thu, 30 Nov 2023 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
भुता। भुता-फरीदपुर मार्ग पर गड्ढे में पहिया जाने की वजह से स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। सड़क पर गिरी स्कूटी सवार युवती को पीछे से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्कूटी चला रहे उसके भाई को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर फरार हो गया।
पढ़ेरा गांव निवासी रोशनी देवी (25) अपने भाई सचिन कुमार के साथ रिछा में अपने एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। बुधवार को दोपहर करीब 3:30 बजे स्कूटी पर बैठकर घर लौट रही थीं। फैजनगर गांव के पास सड़क पर मौजूद गड्ढे में पहिया जाने की वजह से स्कूटी अनियंत्रित होकर गई। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क पर गिरी रोशनी देवी को चपेट में ले लिया।
पहिया ऊपर से गुजरने की वजह से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सड़क पर गिरने की वजह से भाई को भी चोटे आईं। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- --
पांच साल से जर्जर है सड़क
- मांग के बावजूद नहीं हुई मरम्मत, आए दिन हो रहे हादसे
भुता। भुता-फरीदपुर मार्ग मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। इस वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। बावजूद जिम्मेदार इसकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रहे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब पांच साल से वह सड़क की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं। अब तक इस सड़क की सुध नहीं ली गई है। गड्ढामुक्ति अभियान के दौरान भी यहां काम नहीं कराया गया। सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे हैं। बारिश और कोहरे में यह गड्ढे जानलेवा हो जाते हैं। दूर से नजर नहीं आने की वजह से दोपहिया वाहन आए दिन हादसे का शिकार होते हैं।
गन्ना ले जाने वाली ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां गुजरने की वजह से सड़क दशा और खराब हो रही है। ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के लिए हर बार अभियान चलाने की बात कही जाती है। मगर अभियान कागजों में ही सिमट कर रह जाता है।