फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A girl student reached the examination hall by riding a bullet in Bareilly College

Bareilly News: बरेली कॉलेज में बुलेट पर सवार होकर परीक्षा हॉल तक पहुंची छात्रा

Tue, 17 Jun 2025 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
A girl student reached the examination hall by riding a bullet in Bareilly College
बरेली। बरेली कॉलेज में सोमवार को शाम की पाली में परीक्षा देने के लिए एक छात्रा साथी छात्रनेता के साथ बुलेट पर बैठकर परीक्षा हॉल तक गई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच बरेली कॉलेज प्रशासन ने पहचान कराकर आरोपी छात्रनेता और छात्रा पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम की पाली की परीक्षा शुरू होने से महज पांच मिनट पहले बीकॉम ब्लॉक के पास एक बुलेट मोटरसाइकिल तेज आवाज के साथ आकर रुकी। इस पर सवार एक छात्रा और एक युवक नीचे उतरे। खुद को छात्रनेता बताने वाला युवक छात्रा को परीक्षा कक्ष तक छोड़ने गया।
विज्ञापन


किसी ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि छात्रा परीक्षा देने के लिए सीधे कक्ष के बाहर तक बुलेट से आई और बुलेट बिना किसी रोक-टोक के तेज आवाज करती हुई कॉलेज परिसर से बाहर निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने घटना की जांच के आदेश देते हुए केंद्राध्यक्ष से रिपोर्ट मांगी है। कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने बताया कि वीडियो के जरिये दोनों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed