फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A girl living with a lover from a non-community committed suicide by hanging herself.

Bareilly News: गैर समुदाय के प्रेमी संग रह रही युवती ने फंदे से लटककर दी जान

Sat, 21 Dec 2024 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
A girl living with a lover from a non-community committed suicide by hanging herself.
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के हरूनगला में एक साल से गैर समुदाय के प्रेमी संग सहमति संबंध में रह रही युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले की बीसलपुर निवासी युवती का पड़ोस के गांव के सोनू ऊर्फ गुलफाम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने एक साल पूर्व अपने पिता को बताया कि उसका चयन कौशल विकास योजना में हो गया है। अब वह बरेली में रहेगी। इसके बाद वह हरूनगला में किराये के मकान में गैर समुदाय के प्रेमी सोनू के साथ रहने लगी। सोनू एक निजी अस्पताल में वार्ड बॉय है।

किराये के मकान में युवती सोनू को अपना पति बताकर रहती थी। इसी तरह रहकर वह एमएड कर रही थी। प्रत्येक शनिवार और रविवार को बीसलपुर अपने पिता के पास चली जाती थी। एक माह पूर्व उसके पिता ने उसकी शादी तय कर दी थी। तब से दोनों में कुछ अनबन चल रही थी। मकान मालकिन ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे सोनू ड्यूटी चला गया। कोई हलचल न होने पर उन्होंने ऊपर जाकर देखा तो युवती का शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और युवती के परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि मामले में सोनू फरार हो गया है। उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed