फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A girl cleaning the mosque was raped, the accused was arrested

Bareilly News: मस्जिद में साफ-सफाई करने वाली युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 17 Sep 2025 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
A girl cleaning the mosque was raped, the accused was arrested
बहेड़ी। गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ाने वाले मौलाना ने मस्जिद की साफ-सफाई करने आने वाली युवती से मंगलवार को दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। इधर, युवती जब गर्भवती हो गई तो परिजनो को मामले की जानकारी हुई। युवती के परिजनो ने मौलाना इरशाद के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक परिजनों ने दी तहरीर में बताया कि क्षेत्र के एक गांव के मस्जिद में मौलाना इरशाद नमाज पढ़ाता है। वह एक वर्ष से गांव की एक युवती के साथ दष्कर्म कर रहा था। जब युवती गर्भवती हो गई तो उसके परिजनो ने पूछताछ की तो हकीकत सामने आई। उसने बताया कि मौलाना उसके साथ दुष्कर्म करता था। आए दिन वह धमकी दे रहा था।
विज्ञापन


पीड़िता पिता की तहरीर पर आरोपी मौलाना इरशाद निवासी ऐरो थाना खजुरिया जिला रामपुर के खिलाफ पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने दोपहर बाद रजपुरा तिराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि आरोपी मौलाना के खिलाफ तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। आरोपी को जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed