फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A garden will be developed in the name of physicist CV Raman in Bareilly College.

Bareilly News: बरेली कॉलेज में भौतिक विज्ञानी सीवी रमन के नाम से विकसित होगा बगीचा

Thu, 04 Dec 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
A garden will be developed in the name of physicist CV Raman in Bareilly College.
बरेली। बरेली कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग के 100 वर्ष पूरे होने पर विभाग की ओर से शताब्दी जश्न मनाया जा रहा है। इसके लिए पूर्व विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है। इसी क्रम में विभाग के शिक्षकों ने प्राचार्य से वार्ता भी की। जिसमें फिजिक्स विभाग व नए परीक्षा भवन के बीच बने बगीचे को भौतिक विज्ञानी सीवी रमन के नाम पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है बगीचे के चारों तरफ फेंसिंग लगाकर पौधे लगाए जाएंगे। यदि प्राचार्य स्तर से वैज्ञानिक सीवी रमन की प्रतिमा की डिमांड स्वीकृत हो जाती है तो उसे भी भाभा पार्क की तर्ज पर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए सीवी रमन की प्रतिमा भी इसी बगीचे में लगाना प्रस्तावित है। वहीं विभाग के सामने बने होमी जहांगीर भाभा के नाम पर भी एक बगीचा बना है। भौतिक विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. वीपी सिंह ने बताया अब तक करीब पचास पूर्व छात्रों ने समारोह में शामिल होने के लिए अपना पंजीकरण कराया है। 21 दिसंबर को होने वाले इस कार्यक्रम को ग्रैविटास नाम दिया गया है। जिसमें विज्ञान वर्ग के अलावा गणित, स्टैटिस्टिक्स के विभाग के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को भी आमंत्रित किया गया है। वहीं मौजूदा सत्र के छात्र-छात्राओं को भी जिम्मेदारी देते हुए वॉलंटियर बनाया गया है। प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने बताया कि भौतिक विभाग का कार्यक्रम 21 दिसंबर को होने जा रहा है। इसके लिए सीवी रमन की प्रतिमा लगाने की डिमांड आई है, जिस पर विचार किया जा रहा है। बगीचे में काम शुरू करवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed