फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A fruit merchant was murdered in a dispute over money, one arrested

Bareilly News: रुपयों के विवाद में की गई थी फल व्यापारी की हत्या, एक गिरफ्तार

Wed, 10 Sep 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
A fruit merchant was murdered in a dispute over money, one arrested
बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले हुई फल व्यापारी की हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि फल व्यापारी की हत्या रुपयों के लेनदेन के विवाद में की गई थी। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सीबीगंज सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव तिलियापुर निवासी भूरे खां को चार सितंबर की शाम गांव के ही इमरान और रजा खां घर से बुलाकर ले गए थे। रास्ते में इमरान का साथी वसीम भी मिल गया। चारों लोग परघौली और तिलियापुर गांव के बीच एक प्लॉट पर पहुंचे। गिरफ्तार आरोपी इमरान ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वहां सभी ने शराब पी। इसके बाद उसने भूरे खां को एक साल पहले दिए रुपयों के लिए तकादा किया। उसने रुपये लौटाने से मना किया तोविवाद हो गया।
विज्ञापन

उसके साथियों ने भूरे खां के हाथ-पैर पकड़ लिए। उसने तमंचे की बट से भूरे खां के सिर व गर्दन पर कई प्रहार किए। इससे वह गंभीर घायल हो गया। वह लोग उसे वहीं छोड़कर भाग गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि इमरान को खना गौटिया में मजार के पास से गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed