फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A friend from another community called her to a hotel and got her gang-raped

Bareilly News: दूसरे समुदाय की सहेली ने होटल में बुलाकर कराया सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 07 Sep 2023 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 07 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
A friend from another community called her to a hotel and got her gang-raped
बरेली। उधार के रुपये देने के बहाने दूसरे समुदाय की सहेली ने युवती को सेटेलाइट तिराहा स्थित होटल में बुलाया। वहां नशा देकर अपने दो पुरुष मित्रों से दुष्कर्म कराकर वीडियो बना ली और पांच लाख रुपये मांगे। रुपये न मिलने पर वीडियो व फोटो युवती के मंगेतर को भेज दिए। तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट लिखकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

प्रेमनगर निवासी युवती ने बारादरी थाने में तहरीर देकर बताया कि किला का हुसैन बाग निवासी शिफत अंसारी उसकी परिचित है। उसने एक माह पहले उससे 30 हजार रुपये उधार लिए थे। उसने एक सितंबर को रुपये वापस मांगे तो शिफत ने उसे दो सितंबर को डीडीपुरम स्थित कैफे में बुलाया। वहां पहुंची तो शिफत के परिचित दो लड़के पहले से मौजूद थे। शाम छह बजे शिफत पीड़िता को रुपये देने के बहाने सेटेलाइट बस स्टैंड के पास एक होटल में ले गई। वहां दो कमरे बुक थे। शिफत ने उसे नशीली कोल्डड्रिंक पिला दी। इससे वह अर्ध बेहोशी की हालत में आ गई। इसका फायदा उठाकर शिफत के साथी लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो व फोटो बना लिए। विरोध करने पर शिफत व उसके साथियों ने कहा कि तुझे संरक्षित पशु का मांस खिलाकर तेरा धर्म भ्रष्ट कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शिफत अंसारी व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ दुष्कर्म के साथ ही एससी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
युवती ने अपनी दूसरे धर्म की सहेली व उसके दो साथियों पर रिपोर्ट कराई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। युवती का मेडिकल परीक्षण व कोर्ट में बयान कराकर कार्रवाई की जाएगी। - आशीष प्रताप सिंह, सीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed