{"_id":"68420a6274c8df3fcc09d3ed","slug":"a-five-year-old-innocent-was-raped-by-luring-her-with-a-toffee-bareilly-news-c-4-1-bly1034-656784-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टॉफी का लालच देकर पांच साल की मासूम से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टॉफी का लालच देकर पांच साल की मासूम से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
आरोपी मौके से भागा, दो समुदायों का मामला होने की वजह से गांव पहुंची कई थानों की पुलिस
बहेड़ी (बरेली)। देवरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की मासूम के साथ युवक ने दरिंदगी कर दी। टॉफी देने के बहाने बच्ची को शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म किया और भाग निकला। बच्ची को अस्पताल भेजा गया है। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने की वजह से शेरगढ़, भोजीपुरा, शीशगढ़ थानों की पुलिस भी गांव में तैनात कर दी गई है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार सुबह वह काम पर चला गया था। उसकी पांच साल की बच्ची गांव में बच्चों के साथ खेल रही थी। शाम साढ़े पांच बजे अकील अहमद उनकी बेटी को टॉफी दिलाने के बहाने गांव के प्राथमिक विद्यालय के शौचालय में ले गया। वहां उसने मासूम से दरिंदगी की। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह उनको धमकी देते हुआ भाग गया।
अविवाहित है आरोपी, आम शोहरत भी खराब
पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर अकील अहमद के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि 35 साल के आरोपी अकील की आम शोहरत खराब है। वह अविवाहित है और किसी दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है। गांव आने पर वह इसी तरह की हरकतें करता है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची की हालत ठीक है, लेकिन मेडिकल परीक्षण के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। गांव में तनाव बना हुआ है। एहतियात के तौर पर कई थानों की पुलिस गांव में तैनात कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
--
बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गांव में शांति है। एहतियात के तौर पर पुलिस टीम तैनात कर दी गई है। - अरुण कुमार सिंह, सीओ बहेड़ी