फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A five year old girl was raped, the accused is also a minor

Bareilly News: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी भी नाबालिग

Mon, 19 May 2025 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
A five year old girl was raped, the accused is also a minor
बरेली। किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज चौकी इलाके में पांच साल की बच्ची से 14 साल के बच्चे ने दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर पहुंचकर जानकारी दी, उसकी मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

महिला ने किला थाना प्रभारी को बताया कि उसके पति मजदूरी करते हैं। उसकी पांच साल की बेटी शनिवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले का निवासी 14 साल का किशोर उसे चीज दिलाने के बहाने आधा किमी दूर झाड़ियों की ओर ले गया। वहां बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए दुष्कर्म किया। बच्ची उसके चंगुल से छूटकर घर लौटी तो पेट व गुप्तांग में दर्द की बात बताई। महिला ने बताया कि बच्ची से उन्होंने पूछा तो रोते हुए पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

परिजन फौरन थाना किला पहुंचे और आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। किला थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। वह ठीक है। उसे पकड़ा गया है, पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed