{"_id":"5e92168a8ebc3e78ac7ea4bc","slug":"a-fight-to-get-a-pass-for-home-delivery-bareilly-news-bly4024044116","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम डिलीवरी के लिए पास बनवाने को मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम डिलीवरी के लिए पास बनवाने को मारामारी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम दफ्तर पास बनवाने पहुंचे 50 से अधिक व्यापारी
विज्ञापन
बाहरी व्यापारियों ने भी सुभाषनगर के लिए मांगा पास
बरेली। कोरोना संकट के बीच सुभाषनगर क्षेत्र को सील कर दिया गया है। जरूरी सामान के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है। इसके लिए अब निगम के दफ्तर पर किराना व्यापारियों की भीड़ लगने लगी है। शुक्रवार को तीन किराना व्यापारियों को पास जारी किए जाने के बाद शनिवार को बाहरी इलाकों के भी किराना व्यापारी होम डिलीवरी के लिए पास बनवाने निगम कार्यालय आ पहुंचे। हालांकि, निगम अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि सुभाषनगर के लिए यहीं के व्यापारियों को पास जारी होगा।
कोरोना संकट के बीच सुभाषनगर क्षेत्र को सील करने के चलते यहां के करीब 1800 परिवारों को घर से निकलने पर पाबंदी है। निगम ने होम डिलीवरी के लिए गुरुवार को करीब 19 सब्जी और ठेला संचालकों के पास जारी किए तो वहीं शुक्रवार को तीन किराना व्यापारियों के पास जारी किए गए। मगर अब इस क्षेत्र में राशन की होम डिलीवरी के लिए बाहरी क्षेत्रों के भी किराना व्यापारी पास बनाने की जुगत लगा रहे हैं। शनिवार को बड़ी संख्या में ये व्यापारी निगम कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों पर पास बनाने का दबाव बनाने लगे। इस दौरान निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुभाषनगर के लिए केवल इसी क्षेत्र के व्यापारियों के पास बनेेंगे, बाहरी इलाकों के व्यापारियों के नहीं। सुभाषनगर के करीब एक दर्जन व्यापारियों को सोमवार को दोबारा फोटो के साथ बुलाया गया है। कर अधीक्षक आरपी सिंह का कहना है कि फिलहाल सुभाषनगर के लिए ही पास जारी हो रहे हैं। सोमवार को भी इसी क्षेत्र के कुछ किराना व्यापारियों के पास जारी किए जाएंगे। बाहरी क्षेत्रों के लिए अभी पास बनाने को लेकर कोई निर्णय नहीं किया गया है। वैसे अन्य क्षेत्रों में अभी सुबह के वक्त कुछ दुकानें खुल रही हैं। ऐसे में जरूरी पड़ने पर ही इनके लिए पास जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी व्यापारियों ने भी सुभाषनगर के लिए मांगा पास बरेली। कोरोना संकट के बीच सुभाषनगर क्षेत्र को सील कर दिया गया है। जरूरी सामान के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है। इसके लिए अब निगम के दफ्तर पर किराना व्यापारियों की भीड़ लगने लगी है। शुक्रवार को तीन किराना व्यापारियों को पास जारी किए जाने के बाद शनिवार को बाहरी इलाकों के भी किराना व्यापारी होम डिलीवरी के लिए पास बनवाने निगम कार्यालय आ पहुंचे। हालांकि, निगम अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि सुभाषनगर के लिए यहीं के व्यापारियों को पास जारी होगा।