{"_id":"69f10ffd65fabb42b108431c","slug":"a-fight-broke-out-between-the-bride-and-grooms-side-and-a-photographer-was-beaten-up-for-trying-to-intervene-bareilly-news-c-346-1-ba11019-152289-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वर-वधू पक्ष के बीच हुई मारपीट, बीच बचाव करने पर फोटोग्राफर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वर-वधू पक्ष के बीच हुई मारपीट, बीच बचाव करने पर फोटोग्राफर को पीटा
Wed, 29 Apr 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
धौराटांडा में वर-वधू पक्ष के बीच हुई मारपीट में बीचबचाव किया तो फोटो ग्राफर को पीट दिया गया। भारी वस्तु से सिर पर प्रहार किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
धौराटांडा में प्रमोद रस्तोगी के बेटे की शादी थी। वधू पक्ष भदोई के रहने वाले हैं, वे बरात लेकर आए थे। धौराटांडा पुलिस चौकी के सामने स्थित पैलेस में शादी समारोह आयोजित हुआ। सोमवार रात 12:00 बजे वर-वधू पक्ष के बीच कहासुनी हो गई और मारपीट होने लगी। धौराटांडा के फोटो ग्राफर देवकी नंदन ने बीच बचाव किया। आरोप है कि वधू पक्ष के लोगों ने उनको पीट दिया। भारी वस्तु से देवकी नंदन के सिर पर प्रहार किया। इससे वह बेहोश होकर गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। देवकी नंदन के परिजनों ने उनका उपचार कराया। मंगलवार को देवकी नंदन ने पुलिस को तहरीर दी है। धौराटांडा चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि घायल फोटो ग्राफर को मेडिकल के लिए बुलाया था। वह नहीं आए। दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही है।