फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A farmer irrigating sugarcane in Pilibhit was killed by a tiger

बाघ का आतंक: पूरनपुर में गन्ने की सिंचाई कर रहे किसान को बनाया शिकार, शोर-शराबा पर शव छोड़कर नहर की ओर गया

Sun, 18 May 2025 08:50 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर (पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर (पीलीभीत) Published by: श्याम जी. Updated Sun, 18 May 2025 08:50 PM IST
सार

पीलीभीत जिले में गन्ने की सिंचाई कर रहे किसान रामप्रसाद पर बाघ ने हमला कर मार डाला। भतीजे और ग्रामीणों के शोर पर बाघ नहर की ओर भाग गया।

विज्ञापन
A farmer irrigating sugarcane in Pilibhit was killed by a tiger
परिजन व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरनपुर थाना क्षेत्र में गन्ने की सिंचाई कर रहे सेहरामऊ उत्तरी के गांव चतीपुर निवासी किसान रामप्रसाद उर्फ प्रसादी (45) पर बाघ ने हमला कर दबोच लिया। कुछ दूरी पर मौजूद भतीजे के शोर मचाने पर बाघ पीछे हट गया। दोबारा हमला कर बाघ ने रामप्रसाद को मार डाला। खेत में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया तो बाघ वहां से नहर की ओर चला गया।

विज्ञापन


घटना रविवार शाम करीब 4:30 बजे गांव चतीपुर और मैलानी जंगल के बीच की है। गांव चतीपुर से करीब आधा किलोमीटर खेत में राम प्रसाद नहर के पानी गन्ने की सिंचाई कर रहा था। कुछ दूरी पर उनका भतीजा रामनिवास भी खेत में काम कर रहा था। इसी समय नहर की ओर से आए बाघ ने रामप्रसाद पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


कई लोग शोर-शराबा करते हुए पहुंचे
रामप्रसाद की चीख पर रामनिवास हाथ में डंडा लेकर शोर मचाता हुआ बाघ की ओर बढ़ा, तब बाघ रामप्रसाद को छोड़कर नहर की ओर जाने लगा। मगर कुछ दूर चलने के बाद बाघ ने फिर पलट कर रामप्रसाद को दबोच लिया और नहर की ओर ले जाने लगा। खेतों में काम कर रहे कई लोग शोर-शराबा करते हुए पहुंचे, तब बाघ रामप्रसाद को छोड़कर नहर की ओर चला गया। तब तक किसान की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं
घटना की जानकारी पर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हरीपुर रेंजर सहीर अहमद ने बताया कि घटना उनके क्षेत्र की नहीं मैलानी जंगल से कुछ दूरी पर खुटार सामाजिक वानिकी क्षेत्र की है। किसान की मौत से परिजन में कोहराम मचा है। किसान दो भाईयों में छोटा था। परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं। एक पुत्री की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना पर सेहरामऊ उत्तरी थाना के इंस्पेक्टर संजय सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खुटार रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि वे इलाहाबाद में है। घटना की जानकारी पर टीम को मौके पर भेजा गया है।


नहर में अक्सर पानी पीने आता है बाघ
पूरनपुर। खुटार रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि घटना स्थल और जंगल से कुछ दूरी पर नहर है। जंगल से निकलकर बाघ अक्सर नहर में पानी पीने आता है। इसकी जानकारी आसपास के किसानों को भी है। इसको लेकर लोगों को जागरूक भी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed