{"_id":"6b089deb7527d5b5420bd821","slug":"a-drain-will-be-constructed-for-water-drainage-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-105054-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पानी की निकासी के लिए बनेगा नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पानी की निकासी के लिए बनेगा नाला
विज्ञापन
गांव में हुए हादसे के बाद निरीक्षण करने पहुंचे एडीओ पंचायत
बिशारतगंज। बेहटा बुजुर्ग गांव में बुधवार को घर के बाहर खेलते समय गांव निवासी कृष्ण पाल कश्यप के दो वर्ष के मासूम बेटे अनमोल की तालाब में डूबने से हुई मौत के मामले में बृहस्पतिवार को प्रभारी एडीओ पंचायत प्रियदर्शन यादव ने ग्राम प्रशासक जैनुल निशा के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि तालाब से पानी निकासी के लिए बने नाले पर गांव के लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमण हटवाने के लिए जल्द लेखपाल से नाप कराकर कराई जाएगी। शुक्रवार को जेई गांव पहुंचकर नाले का एस्टीमेट तैयार करेंगे। जल्द नाले का निर्माण शुरू कराया जाएगा ताकि तालाब से पानी निकासी होती रहे। उन्होंने कहा कि तालाब में मछली पालन कर रहे पट्टा धारक को निर्देशित किया गया है। हादसे रोकने के लिए जिस तरफ आम रास्ता है। उस साइड तार लगाकर घेरा जाएगा।
बीडीओ बृजेश सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार को गांव पहुंचकर जायजा लेंगे। मझगवां के पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ जीराज यादव ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने परिवार की गरीबी की हालत को देखते हुए आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। संवाद