{"_id":"6adbd0f0344d1bdf27034508","slug":"a-dog-show-will-be-held-at-ivri-tomorrow-featuring-dogs-of-various-breeds-bareilly-news-c-4-bly1015-993909-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आईवीआरआई में कल सजेगा डॉग शो, कई नस्ल के श्वान लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आईवीआरआई में कल सजेगा डॉग शो, कई नस्ल के श्वान लेंगे हिस्सा
विज्ञापन
जापान-मलेशिया के विशेषज्ञ करेंगे निर्णय, आयोजित होगा स्वास्थ्य जांच शिविर
बरेली। रुहेलखंड केनेल क्लब की ओर से रविवार को भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में ऑल इंडिया ऑल ब्रीड्स चैंपियनशिप डॉग शो का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर से विभिन्न भारतीय और विदेशी नस्लों के श्वान हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में जापान और मलेशिया से आमंत्रित विशेषज्ञ श्वानों की नस्ल, शारीरिक बनावट, चाल-ढाल, अनुशासन और प्रदर्शन का मूल्यांकन करेंगे।
क्लब के सचिव कर्नल गुरदीप सिंह ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य श्वान प्रेमियों को मंच उपलब्ध कराने के साथ विभिन्न नस्लों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसके माध्यम से श्वानों के उचित पालन, प्रशिक्षण, पोषण और स्वास्थ्य देखभाल को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
कार्यक्रम में श्वानों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा। इसमें पालतू श्वानों के स्वास्थ्य की प्रारंभिक जांच के साथ मालिकों को उचित पोषण, टीकाकरण, देखभाल और सामान्य बीमारियों से बचाव की जानकारी दी जाएगी। संवाद