फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A DNA database of trees on the Bareilly College campus is being prepared.

Bareilly News: बरेली कॉलेज परिसर के पेड़ों का तैयार हो रहा डीएनए डाटाबेस

Wed, 22 Oct 2025 06:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
A DNA database of trees on the Bareilly College campus is being prepared.
बरेली। बरेली कॉलेज के बॉटनी विभाग के शोधार्थी कॉलेज परिसर में मौजूद पेड़ों का अध्ययन कर रहे हैं। रिपोर्ट के आधार पर तैयार डाटाबेस का भविष्य में कॉलेज के शोधार्थी व अन्य विद्यार्थी इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शालिनी सक्सेना ने बताया कॉलेज परिसर के सभी पेड़-पौधों का पहचान, प्रलेखन (डॉक्यूमेंटेशन) और डीएनए बारकोडिंग के आधार पर अध्ययन किया जा रहा है। इससे पहले इस तकनीक का बरेली में इस्तेमाल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कॉलेज परिसर में कई प्रकार के पौधों की प्रजातियां मौजूद हैं। डीएनए का अध्ययन प्रयोगशाला में ही किया जाएगा। प्रयोगशाला में पर्याप्त उपकरण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपयोगी साबित होगा डाटाबेस
2023 में फलियों पर अध्ययन कर चुके डॉ. विनय ने बताया पौधों की डीएनए स्तर की जानकारी आमजन को मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचाती है। इसके साथ ही औषधीय पौधों, हर्बल दवाओं, संरक्षित पेड़ों की प्रजातियों को बचाने के काम भी ये आती है।


ये है डीएनए बारकोडिंग
अब तक पौधों की पहचान उनके फूल, पत्ती या फल जैसे बाहरी विशेषताओं पर निर्भर होती थी। हालांकि, जब पौधे के सिर्फ बीज, पाउडर या प्रसंस्कृत हिस्से उपलब्ध हों तो यह पहचान लगभग असंभव हो जाती है। डीएनए बारकोडिंग, प्रजाति की पहचान के पारंपरिक तरीकों से कहीं अधिक तेज, सटीक और सरल है। डीएनए बारकोडिंग से पौधे के किसी भी हिस्से (चाहे वह सूखा पत्ता हो, पाउडर हो, या प्रोसेस्ड जूस) से डीएनए निकालकर उसकी सटीक प्रजाति का पता लगाया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed