फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A cyber fraudster duped a young woman under the pretext of marriage by claiming to be a London resident.

Bareilly News: साइबर ठग ने खुद को लंदन निवासी बताकर युवती को शादी के नाम पर ठगा

Tue, 07 Jul 2026 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
A cyber fraudster duped a young woman under the pretext of marriage by claiming to be a London resident.
बरेली। साइबर ठग ने सोशल मीडिया पर खुद को लंदन का निवासी बताकर बिथरी क्षेत्र निवासी युवती से मेलजोल बढ़ाया। उससे भारत आकर शादी करने का झांसा दिया, फिर खुद को हवाई अड्डे पर फंसा बताकर 12 हजार रुपये ऑनलाइन ले लिए। उसके साथी ने पुलिस अधिकारी बनकर और वसूली कर ली। युवती ने बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

युवती की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, तीन महीने पहले इंस्टाग्राम पर विपिन गुप्ता नामक युवक ने उससे संपर्क किया था। उसने खुद को लंदन निवासी एनआरआई बताया। युवती विश्वास कर उससे व्हाट्सएप पर बात करने लगी। विपिन ने युवती से कहा कि वह उससे शादी करने भारत आ रहा है। ई-टिकट कराने के बहाने विपिन ने युवती से उसके आधार कार्ड की कॉपी भी ले ली।
विज्ञापन

अगले दिन विपिन ने युवती को कॉल कर बताया कि वह भारत आया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे चेकिंग के नाम पर रोक लिया है। विपिन के कहने पर युवती ने जुर्माना भरने के लिए 12,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद युवती के पास नए नंबर से कॉल आने लगी। दूसरी ओर से खुद को पुलिस अधिकारी बताकर विपिन को छोड़ने के बदले युवती से रुपये मांगे गए। तब युवती ने 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद फर्जी पुलिस वाला बना ठग युवती को उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। तब युवती को धाेखाधड़ी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। लोगों से अपील है कि वह किसी को अपना आधार कार्ड या निजी जानकारी न दें। अनजान शख्स से मेलजोल बढ़ाने में सावधानी बरतें और ऑनलाइन रकम ट्रांसफर न करें। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed