{"_id":"6a42bc1b4b17d6068e0aaec4","slug":"a-cricket-match-between-bareilly-and-farrukhabad-will-be-held-on-july-2-bareilly-news-c-4-bly1053-915205-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली और फर्रुखाबाद के बीच दो जुलाई को होगा क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली और फर्रुखाबाद के बीच दो जुलाई को होगा क्रिकेट मैच
Tue, 30 Jun 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बरेली क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट मैच में बरेली की टीम का मुकाबला फर्रुखाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की टीम से होगा। अंडर-16 का यह मुकाबला दो जुलाई को एनईआर स्टेडियम में खेला जाएगा। एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाला यह मुकाबला 30-30 ओवरों का होगा। मैच सुबह नौ बजे से शुरू हो जाएगा। बरेली की टीम के खिलाड़ी सीनियर संयुक्त सचिव ओपी कोहली से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
