{"_id":"694067c768f6c4cca40b07fb","slug":"a-committee-will-investigate-the-ultrasound-center-and-statements-from-the-family-will-be-recorded-bareilly-news-c-4-vns1074-786846-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अल्ट्रासाउंड केंद्र की जांच करेगी कमेटी, परिवार के दर्ज होंगे बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अल्ट्रासाउंड केंद्र की जांच करेगी कमेटी, परिवार के दर्ज होंगे बयान
विज्ञापन
बरेली। अल्ट्रासाउंड जांच में जुड़वां और महिला चिकित्सालय में एक बच्चे के जन्म के मामले में जांच रिपोर्ट संदिग्ध मानी जा रही है। सेंटर की वैधता को लेकर सीएमओ ने जांच कमेटी गठित कर दी है। परिवार के बयान के आधार पर सेंटर का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा।
सप्ताह भर पहले महिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड जांच में जुड़वां जबकि जन्म एक बच्चे का हुआ था। परिजन ने रिपोर्ट सही बताकर दूसरे बच्चे की मांग अस्पताल प्रशासन से की। स्टाफ, डॉक्टर के बयान दर्ज हुए। सीसी फुटेज देखी गई, पर दूसरा बच्चा नहीं मिला। इसी बीच अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक डॉ. एएच अंसारी ने बयान दिया कि अगस्त में ही सेंटर बंद कर दिया था, फिर सितंबर में जांच कैसे हुई? सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने पीसीपीएनडीटी प्रभारी डॉ. लईक से सेंटर की वैधता की जांच कराई तो वह रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सादिया के नाम से पंजीकृत मिला।
अब सीएमओ ने प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर दावों की जांच और कार्रवाई की संस्तुति के साथ रिपोर्ट तलब की है। बता दें कि सेंटर में सितंबर में भुता के गजनेरा निवासी सुरेश बाबू की गर्भवती पत्नी राजेश्वरी का अल्ट्रासाउंड हुआ था। इसलिए उनके भी बयान दर्ज किए जाएंगे।