फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   commercial complex will be built in Baheri and a concrete road will be constructed

Bareilly News: बहेड़ी में बनेगा कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, सीसी रोड के निर्माण से राह होगी आसान, बजट हुआ पास

Thu, 09 Apr 2026 03:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 09 Apr 2026 03:11 AM IST
सार

बहेड़ी नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में 49 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण, पथ प्रकाश व्यवस्था, नालों की सफाई और सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। 

विज्ञापन
commercial complex will be built in Baheri and a concrete road will be constructed
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी तथा सभासद। - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के बहेड़ी नगर में 49 करोड़ रुपये से विकास कार्य किए जाएंगे। बुधवार को सभागार में हुई नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए। वित्तीय वर्ष 2026-27 में नगर की 80 हजार की आबादी को कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण, पथ प्रकाश व्यवस्था, नालों की तली झाड़ सफाई, सीसी रोड का निर्माण आदि की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने बोर्ड के सभी सदस्यों से विकास कार्यों की चर्चा की। अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी ने पिछली बैठक की कार्रवाई को पढ़कर सुनाया। लेखाकार पारितोष जोशी ने बोर्ड ऑफ मेंबर्स के सामने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट रखा। बैठक में शशि मिश्रा, ताहिर पप्पू, सलीम चंदा, परविंदर गंगवार, ओम प्रकाश, रजिया नूरी, लाल सिंह, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद रफी, रुखसाना आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये होंगे कार्य
  • स्टेट बैंक की शाखा के भवन और उसके पीछे खाली पड़े मैदान में
  • कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनेगा।
  • बरसात से पहले नगर के सभी नालों की तली झाड़ सफाई होगी।
  • अमृत टू योजना के तहत पेयजल, जल निकासी, पानी की पाइपलाइन आदि के लिए कार्य कराए जाएंगे।

नैनीताल रोड पर बनीं दुकानों का उठा मुद्दा
सभासद जलीस आजाद ने नैनीताल रोड पर बनीं 280 दुकानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, बिना नामांतरण और नक्शे के इतनी बड़ी इमारत बना दी गई है। नगर पालिका ने नोटिस दिया तो पता लगा कि कोर्ट से स्टे मिला है। इसपर अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी ने बताया कि बोर्ड ऑफ रेवेन्यू में वकीलों का पैनल काम कर रहा है। मुकदमे पर नजर बनाए हुए हैं। सभासद ने नगर में तालाबों पर कब्जे का भी मुद्दा उठाया।

बहेड़ी की नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने बताया कि 49 करोड़ रुपए का बजट सर्वसम्मति से पास हुआ है। इससे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनेगा, नालों की सफाई होगी, अमृत टू योजना का लाभ पूरे नगर को मिलेगा। नगर पालिका तेज रफ्तार से विकास करने के लिए प्रयासरत है। 

विज्ञापन

आंवला को मिलेगी अत्याधुनिक पुस्तकालय और पार्क की सौगात
आंवला नगर के बाशिंदों को अत्याधुनिक पुस्तकालय और पार्क की सौगात मिलेगी। नगर पालिका अध्यक्ष सैयद आबिद अली ने बुधवार को बताया कि नगर विकास विभाग ने ये दो प्रोजेक्ट पालिका को दिए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि नगर विकास विभाग की ओर से दिए गए दो प्रोजेक्ट के तहत पार्क और अत्याधुनिक पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा। मोहल्ला ताडगंज में 16 बीघा जमीन पर डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से पार्क बनाया जाएगा। पार्क में सोलर लाइटें, फव्वारे, झूले भी लगाए जाएंगे।

वहीं, राममनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज के सामने पालिका की जमीन पर 1.38 लाख रुपये की लागत से दो मंजिला अत्याधुनिक पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा। उसमें कंप्यूटर कक्ष होंगे। हाईस्पीड इंटरनेट, सैकड़ों डिजिटल किताबें और ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म्स की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अखबार व सरकारी सेवाओं की तैयारी के लिए पुस्तकें भी होंगीं। धरातल पर रीडिंग रूम बनेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed