{"_id":"6660fe29aa3c4db45502bbd4","slug":"a-cheater-caught-in-law-exam-bareilly-news-c-4-lko1018-415188-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विधि परीक्षा में पकड़ा गया एक नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विधि परीक्षा में पकड़ा गया एक नकलची
Thu, 06 Jun 2024 05:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न केंद्रों पर विधि की परीक्षाएं कराई जा रही हैं। बुधवार को बरेली कॉलेज में एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया, जिसकी सूचना विश्वविद्यालय को दे दी गई है। मुख्य नियंता प्रो. आलोक खरे ने बताया कि कॉलेज में शाम तीन से छह बजे तक विधि की परीक्षा कराई गईं। इसमें एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में एक नकलची पकड़ा गया। तलाशी में प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम को परीक्षार्थी के पास गैस पेपर के पन्ने मिले हैं। उसकी नकल वाली उत्तरपुस्तिका लेकर नई उत्तरपुस्तिका दी गई। बाद में दोनों उत्तरपुस्तिकाओं और नकल सामग्री को जब्त कर लिया गया।
बरेली कॉलेज के भूगोल विभाग ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी है। विभाग प्रभारी अक्षय कुमार शुक्ला के अनुसार बीए तीय सेेमेस्टर के पहले, दूसरे व तीसरे बैच की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सात जून को सुबह साढ़े नौ बजे से होगी। वहीं, छठे सेमेस्टर के पहले और दूसरे बैच की परीक्षाएं आठ जून को सुबह साढ़े नौ बजे से कराई जाएगी।