{"_id":"69f3abb2bc9c8aaddd051d06","slug":"a-case-of-rape-and-hanging-of-a-girl-suspicion-on-a-person-very-close-to-her-bareilly-news-c-4-1-bly1057-875540-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बालिका से दुष्कर्म और फंदे पर लटककर मौत का मामला, बेहद करीबी शख्स पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बालिका से दुष्कर्म और फंदे पर लटककर मौत का मामला, बेहद करीबी शख्स पर शक
Fri, 01 May 2026 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 01 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज के गांव की 12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और फिर उसकी फंदे पर लटककर मौत के मामले में सीओ मीरगंज ने गांव में ही डेरा डाल दिया है। पुलिस को परिवार के बेहद करीबी शख्स पर संदेह है। जल्दी ही दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार किया जा सकता है।
इलाके के एक गांव की निवासी बालिका 27 अप्रैल की शाम घर के एक कमरे में फंदे पर लटकी मिली थी। बालिका के पिता दिल्ली में कारम करते हैं, उसकी मां जब राशन दुकान से लौटीं तो बेटी का शव देखा। उन्होंने पति को वीडियो कॉल के जरिए पूरी स्थिति दिखाई। मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्ची को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
शुरू में परिवार किसी कार्रवाई के पक्ष में नहीं था। पुलिस को जानकारी हो गई तो शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसमें बुधवार को स्पष्ट हुआ कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया था। हालांकि मौत की वजह हैंगिंग (आत्महत्या) होना ही पुष्ट हुआ। अब मृतका के पिता ने पुलिस को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जो तहरीर दी, उसमें रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। चर्चा है कि किशोरी को आत्महत्या से आधा घंटा पहले डंडे से पीटा गया था। इससे नाराज होकर उसने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
--
किशोरी ने आत्महत्या की है, ये बात स्पष्ट हो चुकी है। हालांकि दुष्कर्म किसने किया, इसकी जांच की जा रही है। कुछ क्लू मिले हैं, जो भी आरोपी सामने आएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार, सीओ मीरगंज