{"_id":"6a650335ab37e316940ac0d4","slug":"a-car-moving-at-a-slow-speed-at-the-scene-of-the-incident-caused-a-stir-bareilly-news-c-4-bly1015-932823-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घटनास्थल पर धीमी रफ्तार से चल रही कार ने चौंकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घटनास्थल पर धीमी रफ्तार से चल रही कार ने चौंकाया
Sun, 26 Jul 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा। धौंराटांडा निवासी बुजुर्ग परचून व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या की वजह अब तक की जांच में साफ नहीं हो सकी है। घटनास्थल के पास से उसी वक्त धीमी रफ्तार में आगे बढ़ रही कार के फुटेज ने पुलिस को चौंकाया है। कार व उसमें सवार लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। यहां से खुलासे का सिरा मिलने की उम्मीद है।
धौंराटांडा विवियापुर कायस्थान रोड पर शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे सियाराम श्रीवास्तव का गला काटकर हत्या कर दी गई थी। उनके बेटे सुरेश कुमार श्रीवास्तव ने धौंराटांडा निवासी लालाराम कश्यप, उनके बेटे संजीव कुमार कश्यप और पड़ोसी महेंद्र श्रीवास्तव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। संजीव कश्यप घटना के समय उत्तराखंड के किच्छा में नौकरी कर रहा था।
पुलिस ने लालाराम कश्यप के छोटे भाई परमेश्वरी दयाल कश्यप को भी हिरासत में लिया है। परमेश्वरी दयाल गांव जालिम नगला का प्रधान भी है। थाना प्रभारी केबी सिंह ने बताया कि सियाराम ने सोने की चेन नहीं पहन रखी थी। मोबाइल फोन का सुराग अभी नहीं मिल सका है। पुलिस अभी यह तय नहीं कर पाई है कि नामजद लोगों की कोई भूमिका है भी या नहीं। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि एक कार को ट्रेस किया जा रहा है।