{"_id":"67197c9d454f4d7ba500e5b4","slug":"a-canter-collided-with-a-punctured-vehicle-on-the-highway-the-driver-died-faridpur-news-c-184-1-sbly1014-100860-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हाईवे पर पंक्चर खड़े वाहन से भिड़ा कैंटर, चालक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हाईवे पर पंक्चर खड़े वाहन से भिड़ा कैंटर, चालक की जान गई
Thu, 24 Oct 2024 04:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। नेशनल हाईवे पर सिमरा गांव के पास पंक्चर खड़े कैंटर वाहन से दूसरा कैंटर भिड़ गया। हादसे में नैनीताल के कालाढूंगी निवासी चालक नूर हसन (35) की मौत हो गई। पंक्चर टायर बदल रहे बलरामपुर निवासी दुर्गेश के साथ ही नूर हसन के साथ केबिन में बैठे खलासी को चोटें आईं हैं।
दुर्गेश अपने वाहन में सेब लेकर कश्मीर से बलरामपुर जा रहे थे। मंगलवार रात करीब तीन बजे सिमरा गांव के पास वाहन के दो टायर पंक्चर हो गए। सड़क पर गाड़ी खड़ी करके वह टायर बदल रहे थे। पीछे की ओर से कैंटर वाहन में नर्सरी के पौधे लेकर भीमताल से सुल्तानपुर जा रहे नूर हसन का वाहन एक अन्य गाड़ी को बचाने के प्रयास में पंक्चर खड़े वाहन से भिड़ गया।
नूर हसन और उनका साथी कैंटर के क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को निकाला तब तक नूर हसन की मौत हो चुकी थी। उनके साथी को कस्बे में ही प्राथमिक उपचार दिलाने के साथ ही घायल दुर्गेश को उपचार के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है।