{"_id":"67b2496b1ae736ad1c035248","slug":"a-call-was-made-to-prv-two-boys-were-taking-the-bike-while-running-bareilly-news-c-4-bly1015-582368-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पीआरवी को की गई थी कॉल, बाइक दौड़ाते ले जा रहे हैं दो लड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पीआरवी को की गई थी कॉल, बाइक दौड़ाते ले जा रहे हैं दो लड़के
विज्ञापन
बरेली। दोस्तों के साथ पार्टी करके लौट रहे इलेक्ट्रीशियन सचिन की मौत पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके बैठी प्रेमनगर पुलिस की विवेचना हादसे में मौत की ओर बढ़ रही है। यूपी 112 पर घटना से पहले जिस शख्स ने कॉल की थी, उसका व पीआरवी कर्मचारियों का बयान भी पुलिस ने दर्ज किया है। इससे एक्सीडेंट में मौत का संकेत मिल रहा है।
किला के गढ़ी क्षेत्र निवासी सचिन की मौत के मामले में मां की ओर से उसके दोस्त आदित्य व अन्य पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस घटना को पुलिस हादसा मानकर चल रही है। रविवार को सीसीटीवी फुटेज देखी गई। साथ ही सचिन के दोस्तों की कॉल डिटेल और लोकेशन से पुलिस ने सच्चाई पता करने की कोशिश की। उसके दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।
इसके अलावा खास सुबूत यूपी 112 पर की गई कॉल रही। कॉलर ने पुलिस को बताया था कि दो लड़के अलग-अलग बाइक पर काफी तेजी से हार्टमैन पुल की ओर जा रहे हैं। उस शख्स ने जरा सी देर में ही तेज आवाज भी सुनी थी जैसे बाइक आपस में या किसी और चीज से टकराई हों। प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि मामले में सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अमर उजाला ब्यूरो