फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A cage was installed in the factory premises to catch the leopard

Bareilly News: तेंदुआ पकड़ने के लिए फैक्टरी परिसर में लगवाया पिंजरा

Fri, 05 Sep 2025 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 05 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
A cage was installed in the factory premises to catch the leopard
हाफिजगंज। खेतान फैक्टरी की चहारदीवारी पर तेंदुआ दिखने के बाद आसपास के गांवों में दहशत है। इसको देखते हुए वन विभाग ने परिसर में पिंजरा लगवाया है। विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

हाफिजगंज के गांव फैजुल्लापुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को खेतान फैक्टरी की चहारदीवारी पर घूम रहे तेंदुए को देखा था। कई लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। ये वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की थी।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से बातचीत में कई ने तेंदुआ दिखने की बात कही। कहा कि डर की वजह से वह लोग खेतों की ओर जाने से डरने लगे हैं। इस वजह से फसलों की निगरानी भी नहीं हो पा रही। छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज वन रेंजर केके मिश्रा के निर्देश पर बृहस्पतिवार को वन दरोगा माधव सिंह, लव कुश, शिवम जौहरी, आनंद सिंह, अकबर अली मोहम्मद अशरफ आदि पिंजरा लेकर पहुंचे। टीम ने कांबिंग भी की। पिंजरे को परिसर में ही लगाया गया है।
परिसर में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। रेंजर केके मिश्रा ने बताया कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा। ग्रामीणों से सतर्क रहने और खेतों की ओर समूह में जाने के लिए कहा गया है।

31 जुलाई को भी पकड़ा गया था तेंदुआ
परिसर में दहशत का पर्याय बना एक तेंदुआ 31 जुलाई को पकड़ा गया था। इसे बिजनौर के जंगल में छोड़ा गया। ग्रामीणों का कहना है कि यहां पहले से एक से अधिक तेंदुआ होने की बात हम लोग कह रहे थे। वन विभाग मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि अब भी परिसर में मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed