फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A businessman returning from his shop was beaten up after being thrown on the road, video goes viral

Bareilly News: दुकान से लौट रहे व्यापारी को सड़क पर गिराकर पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 30 Mar 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
A businessman returning from his shop was beaten up after being thrown on the road, video goes viral
बरेली। दुकान बंद घर जा रहे भाजपा से जुडे व्यापारी के साथ सड़क पर मारपीट की गई। राहगीरों ने घटना का वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। मामले की सूचना पर कई भाजपा के नेता इज्जतनगर थाने पहुंच गए। सीबीगंज थाना क्षेत्र की स्टेट बैंक गली में रहने वाले अजय कुमार गुप्ता ने बताया है कि वह अपनी दुकान बंद घर लौट रहे थे, तभी कर्मचारी नगर से आगे एक बाइक सवार ने ओवरटेक करते हुए गाली गलौज की। विरोध किया तो वह मारपीट पर आमादा हो गया। व्यापारी को कार से निकाल कर उसे सड़क पर गिरा-गिरा कर पीटा। लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो उनसे भी बदसलूकी की। राहगीरों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आरोपी रेलवे का सिपाही बताया जा रहा है। पुलिस ने व्यापारी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। कहा कि शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed