फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A bull hits a woman, she is seriously injured

Bareilly News: महिला को सांड़ ने मारी टक्कर, गंभीर घायल

Wed, 25 Jun 2025 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
A bull hits a woman, she is seriously injured
मीरगंज। कस्बे के राजेंद्र नगर मोहल्ला निवासी रीना पत्नी विनोद कुमार मंगलवार शाम करीब छह बजे सड़क किनारे पैदल जा रही थीं। इसी दौरान एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया और टक्कर मारकर अपने सींगों से जमीन पर पटक दिया। महिला जमीन पर गिरकर गंभीर घायल हो गई। चीखने पर आसपास मौजूद राहगीरों ने महिला को बचाया। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी मीरगंज ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत स्थिर होने पर डॉक्टरों ने महिला को घर भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

--
बाइक और कार में टक्कर, युवक गंभीर घायल

मीरगंज। गहवरा मोड़ पर मंगलवार शाम एक बाइक और कार की भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीरघायल हो गया। दुर्गा प्रसाद किसी काम से बाइक से जा रहे थे। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दुर्गा प्रसाद को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed