{"_id":"686449c582b338b27d09f5fd","slug":"a-bull-came-in-the-way-and-the-goldsmith-died-after-colliding-with-it-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-104857-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नवाबगंज में सड़क पर लड़ रहे सांड़ बाइक से टकराए, सराफ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नवाबगंज में सड़क पर लड़ रहे सांड़ बाइक से टकराए, सराफ की मौत
Wed, 02 Jul 2025 01:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:59 PM IST
सार
बरेली के नवाबगंज में छुट्टा पशुओं की वजह से एक सराफ की जान चली गई। सड़क पर लड़ रहे दो सांड़ उनकी बाइक से टकरा गए, जिससे सराफ गंभीर घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सराफा व्यापारी ब्रजपाल सिंह का फाइल फोटो
विस्तार
बरेली के नवाबगंज में सड़क पर लड़ रहे दो सांड़ों ने बाइक सवार सराफ को चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन घायल सराफ को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन
नवाबगंज कस्बे के मोहल्ला गंगवार कॉलोनी में 60 वर्षीय ब्रजपाल सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे। वह कस्बे के मुख्य मार्ग पर सराफा का कारोबार करते थे। मंगलवार को वह बाइक से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। वह जैसे ही जीजस एंड मेरी इंटर कॉलेज के पास पहुंचे। उसी दौरान सड़क पर लड़ रहे दो सांड़ उनकी बाइक टकरा गए।
विज्ञापन
सराफ बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद उनकी पत्नी जयमंती देवी, बेटा पकंज और अमित को रो-रो कर हाल बेहाल है। घटना की तहरीर व्यापारी के बेटे पंकज ने थाना नवाबगंज में देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सड़क पर घूम रहे छुट्टा पशु, कागजों में भेज रहे गोशाला
छुट्टा पशुओं को गोशाला भेजने का काम कागजों पर चल रहा है। लोगों ने कहा कि प्रशासन दावा कर रहा है कि सड़कों पर छुट्टा घूम रहे गोवंशों को पकड़कर गोशाला भेजा जा रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है। अब भी छुट्टा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। इससे लोगों में रोष है।