फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A boiler explosion of a waste treatment plant caught fire, an employee scorched

कचरा ट्रीटमेंट प्लांट का बॉयलर फटने से लगी आग, एक कर्मचारी झुलसा

Mon, 28 Sep 2020 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
A boiler explosion of a waste treatment plant caught fire, an employee scorched
आग बुझाती दमकल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बाकरगंज के प्लांट तक नहीं पहुंच सकी दमकल, लंबा पाइप लगाकर किया जा सका आग पर काबू

विज्ञापन
बरेली। बाकरगंज में नगर निगम के कचरा ट्रीटमेंट प्लांट के बॉयलर में धमाके के बाद रविवार की शाम आग लग गई। सूचना पर दमकल निकली पर कचरे के ढेर और तंग रास्ते की वजह से मौके पर पहुंच नहीं सकी। काफी दूर से पाइप ले जाकर आग पर काबू पाया गया। आग में ठेकेदार का एक कर्मचारी झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शाम करीब तीन बजे फायर स्टाफ को बाकरगंज के ट्रीटमेंट प्लांट में आग लगने की सूचना मिली। एफएसओ रवीश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल की एक के बाद एक करके तीन गाड़ियां निकलीं पर कचरे व गंदगी से बंद संकरे रास्ते से होकर मौके पर पहुंचना उनका संभव नहीं हो सका। तब दमकल टीम ने पाइपों को जोड़कर प्लांट तक पानी ले जाने की व्यवस्था की। पता लगा कि बॉयलर में आग लगी है, जिससे ऊंची लपटें उठ रही थीं। आग की लपटें कूड़े के ढेर तक भी पहुंच गई थीं। काफी मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

हादसे में भोजीपुरा के मोहम्मदपुर ठाकुरान निवासी 40 वर्षीय जितेंद्र गंभीर रूप से झुलस गए। जितेंद्र यहां ठेकेदार के अधीन काम करने वाला बॉयलर कर्मचारी था। बॉयलर फटने से पहले जितेंद्र घायल हुआ तो आग की लपटों में घिरकर झुलस भी गया। दमकल टीम के पहुंचने से पहले किला थाने की चीता मोबाइल मौके पर पहुंची और वहां से झुलसे कर्मी को निकालकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। बताया गया कि जितेंद्र करीब 40 फीसदी झुलसा है। किला इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने भी मौका मुआयना किया। नगर निगम प्रशासन को अग्निकांड की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएफओ की गाइडलाइन भी ताक पर

शहर में इन दिनों लगभग रोज ही अग्निकांड की घटनाएं हो रही हैं। अधिकांश जगह आग ऐसे स्थानों पर लग रही है जहां दमकल का पहुंचना संभव नहीं हो पाता। जान की बाजी लगाकर दमकल स्टाफ किसी तरह आग पर काबू पाता है। दीवाली से पहले सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा ने गाइडलाइन जारी कर दुकानदारों को कई निर्देश दिए हैं। इनका पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बावजूद इसके चार दिन बाद भी दुकानदारों ने एक भी नियम का पालन करने की जहमत नहीं उठाई है। तंग रास्तों पर आग लगने की समस्या का जिक्र भी गाइडलाइन में है। रास्ता ठीक होता तो बाकरगंज के प्लांट में लगी आग को समय रहते बुझाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed