फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A biosensor will monitor the various changes minor or major occurring in the body.

Bareilly News: शरीर में हो रहे छोटे-बड़े बदलावों पर निगरानी रखेगा बायो सेंसर

Mon, 24 Aug 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 24 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
A biosensor will monitor the various changes minor or major occurring in the body.
बरेली। बरेली कॉलेज के पूर्व शिक्षक व इन दिनों ताइवान में रिसर्चर के तौर पर कार्य कर रहे डाॅ. सैयद आतिफ अली व उनकी टीम ने हाल ही में एक बायो सेंसर विकसित किया है। आतिफ के अनुसार यह सेंसर शरीर में हो रहे छोटे-बड़े बदलावों पर नजर रखेगा।
विज्ञापन

शोधकर्ताओं के अनुसार, अब तक स्मार्ट घड़ी व स्मार्ट बैंड जैसे अन्य उपकरणों की मदद से शरीर से जुड़ी कई जानकारियां प्राप्त की जाती रहीं हैं। मगर, चिकित्सकीय उपयोग के लिए ऐसे सेंसरों की आवश्यकता है जो मुलायम हों, शरीर के साथ आसानी से जुड़ सकें। इस बायो सेंसर में एक विशेष जैनस हाइड्रोजेल आधारित प्रेशर सेंसर विकसित किया गया है।
विज्ञापन

हाइड्रोजेल एक नरम और पानीयुक्त पदार्थ है, इसकी प्रकृति शरीर के सेल से काफी मिलती-जुलती है। इस सेंसर में तीन परतें हैं। ऊपर व नीचे विद्युत प्रवाह करने वाली और उनके बीच एक विद्युतरोधी परत है। इन तीनों परतों को एक ही हाइड्रोजेल प्रणाली में मजबूती से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब इस सेंसर पर दबाव पड़ता है, तो इसकी संरचना में बदलाव होते हैं। इससे विद्युत संकेत में परिवर्तन आता है। इसी परिवर्तन को मापकर दबाव का पता लगाया जाता है। परीक्षणों में सेंसर ने बहुत कम दबाव को भी पहचानने की क्षमता दिखाई। इसकी प्रतिक्रिया लगभग 23 मिलीसेकंड में मिली और यह बार-बार दबाव देने पर भी स्थिर रूप से काम करता रहा।
इसकी मदद से शरीर की छोटी शारीरिक गतिविधियों से लेकर हाथ-पैर की गति जैसी बड़ी गतिविधियों तक को पहचाना जा सकता है। भविष्य में ऐसी तकनीक नाड़ी, श्वसन, शरीर की गतिविधियों और अन्य स्वास्थ्य संकेतों की निगरानी में उपयोगी हो सकती है।

काफी उपयोगी होगी यह तकनीक


इस सेंसर को विकसित करने के लिए बायोइलेक्ट्रॉनिक्स, बायोसेंसर, माइक्रोफ्लुइडिक तकनीक व नई जैव चिकित्सीय सामग्रियों का इस्तेमाल हुआ है, इस शोध को एडवांस्ड साइंसेज जर्नल में जगह मिली है। शोधकर्ता ने बताया कि बायो सेंसर निर्माण प्रक्रिया और कम लागत वाली सामग्री पर आधारित ऐसे सेंसरों का विकास भविष्य में स्वास्थ्य केंद्रों के लिए सस्ते व व्यावहारिक पहनने योग्य स्वास्थ्य सेंसर बनाने में मदद कर सकता है। कम संसाधनों वाले क्षेत्रों में किफायती स्वास्थ्य निगरानी तकनीक उपयोगी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed