फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A bike rider was crushed by a truck on the national highway and died

Bareilly News: नेशनल हाईवे पर बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौत

Thu, 05 Jun 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
A bike rider was crushed by a truck on the national highway and died
नेशनल हाईवे पर बाइक सवार को ट्रक ने कुचला।
फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर दो बजे के करीब उचसिया मोड़ के पास बरेली की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। मृतक युवक की शिनाख्त 20 वर्षीय अखिलेश निवासी नगला भोगांव मैनपुरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

अखिलेश के फुफेरे भाई अर्जुन सिंह ने बताया कि वह वाशिंग पाउडर बेचने के लिए फेरी लगाने का कार्य करते हैं। मीरानपुर कटरा शाहजहांपुर में किराये पर मकान लेकर रहते थे। सुबह वाशिंग पाउडर को बेचने के लिए फतेहगंज पूर्वी के गांवों में गए थे। वापस मीरानपुर कटरा लौटते समय हादसा हो गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया है। उसने भागने की कोशिश की, लेकिन ओवरब्रिज के आगे एक कार में भी टक्कर मार दी, जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया। हालांकि चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

--
ट्रक से टकराकर कार सवार चार लोग घायल

फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह दस बजे फतेहगंज पूर्वी ओवरब्रिज से पहले ट्रक ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक कार को 50 मीटर तक घसीटते हुए डिवाइडर पर लगी बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए दूसरी तरफ जाकर रुका, जबकि कार डिवाइडर पर फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में बैठे प्रदीप, गुरदीप निवासी गांव ढकिया थाना बिलसंडा पीलीभीत, भारत सिंह निवासी डगरोली फतेहगंज पूर्वी, शैलेंद्र निवासी गांव नदैया मीरानपुर कटरा शाहजहांपुर निवासी कार में ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे हुए सभी घायलों को बमुश्किल निकलवाया और उपचार के लिए बरेली भेजा, जहां सभी घायलों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद चालक कागजात लेकर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। संवाद
--
दो बाइकों में टक्कर, दो गंभीर घायल, रेफर

मीरगंज। मीरगंज-सिरौली रोड पर शीशमखेड़ा के पास मंगलवार की रात दो बाइकों में टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। वहां से दोनों को बरेली रेफर किया गया। मंगलवार की रात नौ बजे 30 वर्षीय इल्यास निवासी चुरई दलपतपुर सिरौली की तरफ से मीरगंज की ओर आ रहे थे। 32 वर्षीय ओमवीर निवासी सलामतगंज मीरगंज की तरफ से अपने गांव जा रहे थे। तभी शीशम खेड़ा की पुलिया पर दोनों की आपस में टक्कर हो गई। संवाद

--
रोडवेज ने मारी टक्कर, बाइक सवार घायल
भमोरा। ग्राम मझारा निवासी ओमेंद्र घर से भमोरा मिठाई लेने आए थे कि बरेली-बदायूं रोड पर भमोरा मस्जिद के पास सामने से आ रही एटा डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इसमें ओमेंद्र गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल भेज दिया, जहां ओमेंद्र की हालत चिंताजनक है। संवाद

नेशनल हाईवे पर बाइक सवार को ट्रक ने कुचला।

नेशनल हाईवे पर बाइक सवार को ट्रक ने कुचला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed