{"_id":"69a9f0177522cb19e10fb522","slug":"a-bike-remained-stuck-in-the-engine-of-the-mau-ambala-special-train-for-a-kilometre-bareilly-news-c-4-vns1074-837759-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मऊ-अंबाला विशेष ट्रेन के इंजन में एक किमी तक फंसी रही बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मऊ-अंबाला विशेष ट्रेन के इंजन में एक किमी तक फंसी रही बाइक
Fri, 06 Mar 2026 02:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। हुलास नगला-मीरानपुर कटरा ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक बाइक सवार की बाइक 05301 मऊ-अंबाला कैंट विशेष गाड़ी की चपेट में आ गई। बाइक ट्रेन के इंजन में एक किलोमीटर तक फंसी रही। हादसे के कारण अप लाइन की गाड़ियां प्रभावित हुईं। 22489 वाराणसी-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस को इस दौरान कटरा रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। यह गाड़ी बृहस्पतिवार को एक घंटे की देरी से बरेली आई। मऊ-अंबाला कैंट विशेष गाड़ी भी 19 मिनट रास्ते में खड़ी रही। अप लाइन पर पीछे आने वाली अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।
बृहस्पतिवार शाम पांच बजे एक युवक बाइक लेकर रेल लाइन को पार कर रहा था। इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रही मऊ-अंबाला कैंट विशेष गाड़ी के इंजन की चपेट में बाइक आ गई। इसके बाद इंजन में फंसकर बाइक एक किलोमीटर दूर बहगुल नदी से आगे लाइखेड़ा गांव के सामने पोल नंबर 1271/12 तक पहुंच गई। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लेने के साथ-साथ कंट्रोल रूम को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद बिलपुर आरपीएफ चौकी प्रभारी नरवीर सिंह मौके पर पहुंचे और ट्रेन के इंजन में फंसी हुई बाइक को निकलवाया। बाइक के बुरी तरह से परखच्चे उड़ चुके थे। तकनीकी टीम ने इंजन का मुआयना करने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया। यह गाड़ी चार घंटे की दूरी से बरेली पहुंच सकी। मऊ-अंबाला कैंट विशेष गाड़ी के पीछे आ रही वाराणसी-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए कटरा स्टेशन पर रोक दिया गया। आरपीएफ चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। बाइक स्वामी दिल्ली में रहता है। उसकी बाइक कोई दूसरा व्यक्ति मांगकर चला रहा था। मामले की जांच की जा रही है।