{"_id":"120-99290","slug":"Bareilly-99290-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस परीक्षा ट्रेनें खचाखच, लटककर भी जाना पड़ा अभ्यर्थियों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस परीक्षा ट्रेनें खचाखच, लटककर भी जाना पड़ा अभ्यर्थियों को
Bareilly
Updated Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। ट्रेनों में पीसीएस अभ्यर्थियों की भीड़ होने से रविवार को आम यात्रियों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी। भीड़ के कारण यहां जंक्शन से तमाम अभ्यर्थी ट्रेनों में लटककर गए।
रविवार को यहां पीसीएस परीक्षा थी। विभिन्न जिलों और प्रदेशों के अभ्यर्थी आए थे। कांवड़ियों के कारण नेशनल हाइवे पर रूट डायवर्जन चल रहा है। मुरादाबाद और बदायूं की ओर का सड़क मार्ग लगभग बंद है। अधिकतर अभ्यर्थियों को ट्रेन ही पकड़नी थी। रविवार की शाम परीक्षा छूटने के बाद जंक्शन पर अभ्यर्थी जुटने शुरू हुए और धीरे-धीरे प्लेटफार्म पर अभ्यर्थियों की भीड़ जमा गई। मुरादाबाद रेल मंडल ने परीक्षार्थियों के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं। बावजूद इसके मुगलसराय, काशी विश्वनाथ, श्रमजीवी एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, दिल्ली पैसेंजर (वाया चंदौसी), किसान एक्सप्रेस, पंजाब मेल, राज्य रानी में खासी भीड़ रही और अभ्यर्थियों को लटककर जाना पड़ा। इससे आम यात्रियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
--
व्यवस्था देखने पहुंचे एसीएम
मुरादाबाद रेल मंडल के एसीएम बीके सेठ रविवार सुबह करीब नौ बजे बरेली जंक्शन पहुुंचे। उन्होंने सबसे पहले जंक्शन परिसर, टिकट आरक्षण केंद्र, सीआईटी कार्यालय और प्लेटफार्म पर सफाई व्यवस्था देखी। फिर पीसीएस अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाएं देखीं और जरूरी निर्देश दिए। इस मौके पर सीआईटी मोहम्मद बिलाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।