फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एलएलबी की काउंसिलिंग में हंगामा

एलएलबी की काउंसिलिंग में हंगामा

Sat, 02 Aug 2014 05:31 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sat, 02 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एलएलबी की काउंसिलिंग में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शिक्षक गलत ढंग से बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एबीवीपी के कार्यकर्ता सुमित सैनी अपनी काउंसिलिंग कराने आए थे। उनका फार्म गलत भरे जाने के कारण शिक्षकों ने उसे लेने से इंकार कर दिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया। उनका कहना था कि शिक्षक फार्म आदि के संबंध में भी उचित जानकारी नहीं देते जिसकी वजह से असुविधा होती है। कार्यकर्ताओं ने प्रवेश परीक्षा समन्वयक से शिक्षकों को काउंसिलिंग से हटाने की भी मांग की। कहा कि अगर संबंधित शिक्षक को हटाया नहीं जाएगा तो माहौल और खराब हो जाएगा।
विज्ञापन



एलएलबी की सामान्य पुरुष वर्ग की सीटें फुल

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में चल रही एलएलबी की काउंसिलिंग में सामान्य पुरुष वर्ग की सभी सीटें भर गई हैं। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय ने काउंसिलिंग कार्यक्रम में भी बदलाव किया है। पहले दो और तीन अगस्त को होने वाली एलएलबी की काउंसिलिंग में 401 से 800 रैंक तक के पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया था लेकिन अब उनकी काउंसिलिंग में होगी। अब सामान्य महिला अभ्यर्थी, ओबीसी, एससी और एसटी के 401 से 800 रैंक के विद्यार्थियों की ही काउंसिलिंग होगी। सिर्फ इन अभ्यर्थियों को ही दो और तीन अगस्त को बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed