{"_id":"120-97521","slug":"Bareilly-97521-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद रेंज के 1099 पुलिस वालों का बरेली तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद रेंज के 1099 पुलिस वालों का बरेली तबादला
Bareilly
Updated Wed, 09 Jul 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आईजी जोन जकी अहमद ने मुरादाबाद रेंज के 1099 पुलिस कर्मियों का तबादला बरेली कर दिया है। हालांकि इन पुलिस कर्मियों को रमजान और सावन का त्योहार निपटने के बाद ही रिलीव किया जाएगा।
शासन के बार्डर स्कीम लागू करने के बाद अभी तक पड़ोस के जिलों में आराम से नौकरी कर रहे पुलिस वालों में मायूसी छा गई है। मुरादाबाद रेंज में 34 उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी, नागरिक पुलिस के 226 हेड कांस्टेबल और 839 कांस्टेबिल की छंटनी की गई थी। आईजी ने डीआईजी से सूची मिलने के बाद इन सभी का तबादला बरेली कर दिया है। हालांकि फिलहाल रमजान और सावन के मद्देनजर किसी को रिलीव नहीं किया जा रहा है। आईजी ने बताया कि बरेली रेंज से भी दूसरे जिलों में तबादले होने हैं। पुलिस कर्मियों की सूची मिलने के बाद जल्द उनके तबादले कर दिए जाएंगे।
बिना परमीशन अफसरों से नहीं मिलेंगे
सिपाही और दरोगाओं पर अधिकारियों ने शिकंजा कस दिया है। नए फरमान के तहत अब कोई दरोगा, दीवान और सिपाही बिना परमीशन एसएसपी, डीआईजी और आईजी से मिलकर फरियाद नहीं सुना सकेगा। किसी सिपाही को बड़े अधिकारी से मिलने के लिए पहले अपने चौकी इंचार्ज से लिखवाना होगा। इसके बाद थाना प्रभारी, सीओ और फि र एसपी सिटी के पास चक्कर लगाने पड़ेंगे।