{"_id":"120-97508","slug":"Bareilly-97508-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूख या बाढ़ की आशंका से प्रशासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूख या बाढ़ की आशंका से प्रशासन सतर्क
Bareilly
Updated Wed, 09 Jul 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सूखे और बाढ़ दोनों ही आशंकाओं पर सतर्क हुए जिला प्रशासन ने सारे विभागों के अफसरों को समय रहते समुचित व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं। डीएम संजय कुमार ने कृषि विभाग को उपयुक्त बीजों की व्यवस्था करने को कहा है और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वह पशुओं के लिए पर्याप्त चारे की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। नहरों और तालाबों को भरवाने के अलावा सूखे की दशा में मनरेगा से ज्यादा से ज्यादा लोगों को काम की व्यवस्था करने को कहा गया है। हैंडपंपों को रीबोर करने के निर्देश जल निगम को दिए गए हैं तो खराब वर्षा मापक यंत्र तत्काल ठीक कराने को कहा है। एडीएम प्रशासन से नदियों से कटान वाले गांवों को चिन्हित कराने को कहा है।
विज्ञापन