फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नकलचियों की गुंडई के आगे बरेली कॉलेज नतमस्तक

नकलचियों की गुंडई के आगे बरेली कॉलेज नतमस्तक

Fri, 04 Jul 2014 05:33 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Fri, 04 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में बृहस्पतिवार को एलएलबी की परीक्षा के दौरान उड़ाका दल ने नकल क्या पकड़ ली, हंगामा बरप गया। समाजवादी छात्र सभा के नेताओं ने न केवल परीक्षा का बहिष्कार किया बल्कि उड़ाका दल से भी भिड़ गए और तोड़फोड़ करने लगे। चीफ प्राक्टर के समझाने और कॉपी वापस देने की पेशकश पर भी हंगामा चलता रहा। प्राचार्य के सख्त चेतावनी के बाद छात्र परीक्षा देने लगे। इस बीच नकलची छात्र को भी कापी वापस कर दी गई।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में बृहस्पतिवार को एलएलबी की परीक्षा के दौरान छात्रनेता दबंगई पर उतर आए। नकल रोकने के लिए प्राचार्य की ओर से सघन तलाशी के आदेश दिए पर तीसरी पाली में एलएलबी की परीक्षा में भी ऐसे ही तलाशी लेनी शुरू की गई। नीचे के कक्ष में तलाशी लेने के बाद उड़ाका दल ने दो छात्रों को नकल के साथ पकड़ा। इसके बाद उड़ाका दल सवा तीन बजे ऊपर रूम नंबर 123 में पहुंचा। वहां पर सीटें खिसकाकर नकल सामग्री तलाशी गई। पीछे की दो सीटों पर बैठे छात्रों से सीटें खिसकाने के लिए कहा तो उन्होंने विरोध किया। उड़ाका दल ने सीट हटाई तो सीट के पाए के नीचे नकल मिली। इस पर उड़ाका दल के शिक्षक इमरान ने छात्र को बुक करने के लिए उसकी कॉपी ले ली। कॉपी लेते ही उन दो सीटों पर बैठे तकरीबन छह-सात छात्र खड़े हो गए और सबको बुक करने की बात कहते हुए उड़ाका दल से भिड़ गए। हंगामा होता देख नीचे के कमरे में परीक्षा दे रहे सछास नेता गौरव सक्सेना की टीम भी परीक्षा बहिष्कार करने के लिए ऊपर पहुंच गई।
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर डॉ. अजय शर्मा ने मामले को संभालने का प्रयास किया। यह भी कहा कि कॉपी वापस दी जा रही है, परीक्षा दो लेकिन छात्र हंगामा करते रहे। इसी बीच प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव भी पहुंच गए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जो परीक्षा देना चाहते हैं, वह इत्मिनान से बैठकर परीक्षा दें, जो नहीं देना चाहते हैं, वे बाहर निकल जाएं। उनके इतना कहते ही सभी छात्र अपने-अपने कमरे में बैठ गए। नकलची छात्र को कॉपी लौटा दी गई और सभी परीक्षा देने लगे। यह पूरा बवाल पौन घंटे तक चला। बरेली कॉलेज में पुलिस पहले से ही बुलाई गई थी लेकिन, पुलिसकर्मी कमरे में घुसे तक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नकल रोकने के लिए विद्यार्थियों की तलाशी ली गई। विद्यार्थियों ने इसका विरोध किया तो उनको शुचिता के साथ परीक्षा देने की हिदायत दी। रही बात छात्र से नकल मिलने के बाद भी कॉपी देने की तो छात्र ने माफी मांगी और दोबारा ऐसी गलती न करने का वादा किया। इस पर मैंने कॉपी लौटा दी। विद्यार्थी अपराधी नहीं होता है। उसे ठीक करने का भी काम हमारा है। एक साथ इतना दबाव नहीं बनाया जा सकता है। सब कुछ धीरे-धीरे बदल रहा है।- डॉ. सोमेश यादव, प्राचार्य, बरेली कॉलेज


प्राचार्य से बात की गई है। उनसे कहा गया है कि कालेज में अराजकता करने वाले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। नकल पकड़ने पर हंगामा करने वालों को निष्कासित करने के लिए कहा गया है।- संजय कुमार, जिलाधिकारी


बरेली कॉलेज में ऐसी किसी भी घटना की मुझे जानकारी नहीं मिली है। हो सकता है कि कल तक कोई जानकारी मिले। संज्ञान में आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- प्रो. मुशाहिद हुसैन, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed