फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   डेंटल कॉलेज के कैंटीन ठेकेदार पर रिपोर्ट

डेंटल कॉलेज के कैंटीन ठेकेदार पर रिपोर्ट

Tue, 10 Jun 2014 05:34 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Tue, 10 Jun 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड डेंटल कॉलेज के कैंटीन ठेकेदार नितिन गुप्ता के खिलाफ पांच लाख रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। डेंटल कॉलेज के एकाउंट आफीसर संचित अग्रवाल की ओर से दर्ज कराए गए इस मुकदमे में नितिन के बरखेड़ा (पीलीभीत) निवासी पार्टनर सौरभ अग्रवाल को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन

एकाउंट आफीसर के मुताबिक डेंटल कॉलेज में बीडीएस गर्ल्स हॉस्टल के मैस का ठेका जोगी नवादा के नितिन को दिया गया था। अगस्त 2013 में प्रबंध समिति ने हॉस्टल मैस के दूसरे ठेकेदार जितेंद्र कुमार का ठेका निरस्त कर उसके विद्यार्थियों को नितिन गुप्ता के मैस में शिफ्ट कर दिया। लेकिन अगले ही महीने प्रबंध समिति ने एक मैस का संचालन खुद शुरू कर दिया और जितेंद्र के मैस से शिफ्ट किए गए विद्यार्थियों को इस मैस में खाना खिलाया जाने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि नितिन ने इसकी जानकारी डेंटल कॉलेज के किसी सक्षम अधिकारी को नहीं दी बल्कि मार्च 2014 तक उन विद्यार्थियों के खाने का भी भुगतान ले लिया जिन्हें प्रबंध समिति के मैस में खाना खिलाया जा रहा था। कॉलेज प्रबंधन को इसकी भनक अप्रैल 2014 में तब लगी जब खातों की क्लोजिंग की गई। आठ महीने में कुल मिलाकर करीब 5.56 लाख रुपये की हेराफेरी सामने आई। इसके बाद नितिन ने बगैर नोटिस दिए कैंटीन बंद कर दी। एकाउंट आफीसर ने नितिन और उनके साथी पीलीभीत के आजमनगर बरखेड़ा निवासी सौरभ अग्रवाल के खिलाफ अमानत में खयानत के आरोप में रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed