{"_id":"120-93429","slug":"Bareilly-93429-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ की अगुवाई में क्राइम ब्रांच करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ की अगुवाई में क्राइम ब्रांच करेगी जांच
Bareilly
Updated Fri, 09 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एसएसपी जे रविंदर गौड़ ने नकटिया नदी और नहर पाटकर ग्रीन पार्क, ग्रेटर ग्रीन पार्क और गोल्डन ग्रीन पार्क कालोनियां बनाने के मामले की सच्चाई जानने के लिए सीओ तृतीय असित श्रीवास्तव की अगुवाई में क्राइम ब्रांच की चार सदस्यीय टीम बना दी है। शुक्रवार से टीम इस पूरे मामले की जांच करके रिपोर्ट एसएसपी को सौंपेगी।
थाना बारादरी में 40502 वर्ग मीटर सरकारी भूभाग पर अवैध कब्जा करके ग्रीन पार्क, ग्रेटर ग्रीन पार्क और गोल्डन ग्रीन पार्क कालोनियां बनाने के मामले में बिल्डर चरन सिंह सोबती के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि सोबती ने ही न्यू एरा आवास सहकारी समिति आदि की ओर से कालोनियों का नक्शा पास कराया है। नक्शा पास कराने में उन्होंने जिस रिपोर्ट को आधार बनाया गया, उसे डीएम अभिषेक प्रकाश ने गलत करार दिया है। एसएसपी जे रविंदर गौड़ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ तृतीय की अगुवाई में जांच के लिए चार सदस्यीय टीम बनाई है। सीओ की अगुवाई वाली टीम में क्राइम ब्रांच के उप निरीक्षक हरपाल सिंह, सिकंदर खां और चौकी इंचार्ज रुहेलखंड राजाराम यादव को शामिल किया गया है। कार्ययोजना बनाकर क्राइम ब्रांच के उप निरीक्षकों की यह टीम सोबती मामले की बारीकी से छानबीन करेगी। यह पता लगाया जाएगा कि कालोनी बनाने के लिए नहर का कितना हिस्सा पाटा गया है। जमीन पर कब्जा हुआ है कि तो शासन और प्रशासन स्तर से क्या कार्रवाई हुई है। कौन-कौन लोग जमीन पर कब्जा करने और कराने के लिए जिम्मेदार है? सीओ तृतीय असित श्रीवास्तव ने बताया कि सोबती मामले की तफ्तीश क्राइम ब्रांच करेगी, लेकिन इस मामले की मानीटरिंग वह ही करेंगे।