{"_id":"120-93125","slug":"Bareilly-93125-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के चुनाव में मदद करेगी यूपी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के चुनाव में मदद करेगी यूपी पुलिस
Bareilly
Updated Mon, 05 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए होने वाले मतदान में उत्तर प्रदेश पुलिस मदद करेगी। नैनीताल में सीमा की सुरक्षा के लिए रणनीति बनाई गई है। बरेली और पीलीभीत में 25 बैरियरों से सीमा की निगहबानी की जाएगी।
यूपी में लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड की पैरा मिलिट्री फोर्स आई थी। अब सात मई को वहां चुनाव होने हैं। 30 अप्रैल को चुनाव की तैयारियों को लेकर नैनीताल में हुई बैठक में डीआईजी आरकेएस राठौर समेत यूपी के कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। डीआईजी ने बताया कि यूपी पुलिस उत्तराखंड में होने वाले चुनाव में मदद करेगी। बरेली में दस और पीलीभीत में 15 बैरियर बनाए जाने हैं ताकि चुनाव के दौरान किसी भी तरफ से शराब की तस्करी नहीं हो पाए। कोई काला धन लेकर इधर से उत्तराखंड न जाए, इसके लिए सीमा को सील करने के लिए बनाए गए बैरियरों पर चेकिंग होती रहेगी।
उत्तराखंड की सीमा पर बनने वाले बैरियर
बरेली-बहेड़ी, नंदेली बरा, अजीतपुरा, हथमना, गंगा, भाटिया फार्म, रामनगर, टांडा छेंगा, करीमगंज,कंठगरी
पीलीभीत-सरकड़ा, बिजरी, जमघैन मोड़, मटिहा मानपुर, बालीखेड़ा, भूरिया, सरपुड़ा, मझौला, सुनहर पुल, पीलीभीत बार्डर चौकी, चूका पुल, वन महोलिया, गोविंदपुर, सिसरई बंधा रोड, धनकईया