{"_id":"120-91004","slug":"Bareilly-91004-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत
Bareilly
Updated Sat, 05 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे मजदूरी करने आ रहे एक मजदूर की रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। चर्चा यह है कि मजदूर ने आत्महत्या की है।
बदायूं जिले के थाना बिनावर के गांव बलीमगंज निवासी वीरेंद्र (45) दो वर्षों से यहां किला क्षेत्र के लोधीनगर नवदिया में किराए के मकान में परिवार समेत रहता था। वह यहां रहकर मजदूरी करता था। शुक्रवार को सुबह वह साइकिल से शहर में मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। लोधीनगर से निकलते ही वह रजा कॉलोनी स्थित रेलवे क्रासिंग को पार कर रहा था। इसी दौरान बरेली से रामपुर के लिए जा रही ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवारवालों को सौंप दिया।