{"_id":"120-88861","slug":"Bareilly-88861-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपाधि महाविद्यालय में बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपाधि महाविद्यालय में बवाल
Bareilly
Updated Fri, 07 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय में गुरुवार को एक छात्र के परीक्षा फार्म को जमा कराने की संस्तुति को लेकर प्राचार्य और छात्र के बीच कहासुनी हो गई, जिस पर छात्र ने बवाल कर दिया। छात्र की सूूचना पर पहुंचे छात्र नेताओं ने प्राचार्य का घेराव करने के बाद कॉलेज गेट के सामने रोड पर बैठकर प्रदर्शन किया। जिससे कॉलेज में करीब एक घंटे तक बवाल होता रहा। सीओ सिटी के समझाने और प्राचार्य द्वारा फार्म जमा कराने की संस्तुति पर छात्र नेता बमुश्किल शांत हुए।
उपाधि महाविद्यालय में बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र सुरेंद्र कुमार पाठक परीक्षा फार्म पर संस्तुति कराने के लिए प्रचार्य कक्ष में गया, जहां कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद छात्र ने प्राचार्य पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाकर बखेड़ा खड़ा कर दिया। छात्र की सूचना पर समाजवादी छात्र सभा के शहर अध्यक्ष अनुज गौड़, समाजवादी लोहिया वाहिनी के शहर अध्यक्ष प्रशांत शर्मा व मुलायम यूथ ब्रिगेड के जिला महासचिव मेहंदी रजा समेत तमाम छात्र नेता महाविद्यालय पहुंच गए। छात्र नेताओं ने महाविद्यालय में जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने प्राचार्य डॉ पीके सिंह का घेराव किया और माफी मांगने की जिद करने लगे। इसके बाद छात्र नेताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ महाविद्यालय गेट के सामने रोड पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सयुस शहर अध्यक्ष अनुज गौड़ ने कहा कि महाविद्यालयों में छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन व प्राचार्य के रवैये में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। महाविद्यालय में तैनात पुलिस बल की सूचना पर सीओ सिटी सुवेग सिंह सिद्धू महाविद्यालय पहुंचे। सीओ ने आंदोलनकारी छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र प्राचार्य के माफी मांगने पर अड़े रहे। बाद में सीओ के हस्तक्षेप पर प्राचार्य द्वारा परीक्षा फार्म जमा कराने के लिए संस्तुति करने के बाद छात्रों ने प्रदर्शन खत्म किया। इससे करीब एक घंटे तक बवाल होता रहा। सीओ सिटी भी मौके पर पहुंच गए। बाद में फार्म जमा करने की संस्तुति करने पर छात्र मान गए। प्रदर्शन करने वालों में विशाल वाल्मीकि, इमरान अंसारी, सुरेंद्र गंगवार, सौरभ कुमार, शोभित पांडेय, रेशू गंगवार, सोमपाल, सुमित जैसवार, भूपेंद्र, रागिनी पांडेय, निर्मला समेत दर्जनों छात्र शामिल रहे। उधर प्राचार्य पीके सिंह का कहना है कि छात्र उनके कक्ष में आया था, जिससे किसी तरह का विवाद नहीं हुआ और न ही किसी तरह की मारपीट हुई है। महाविद्यालय के कुछ छात्र महाविद्यालय में अराजकता की स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं।