फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आज से सिटी स्टेशन तक ही आएंगी ट्रेनें

आज से सिटी स्टेशन तक ही आएंगी ट्रेनें

Sat, 01 Mar 2014 05:31 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sat, 01 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन तथा बरेली सिटी के बीच अमान परिवर्तन कार्य के लिए पहली मार्च से अनिश्चिकाल के लिए ब्लाक लागू हो जाएगा। शनिवार से मीटर गेज की ट्रेनों का संचालन बरेली सिटी और इज्जतनगर रेलवे स्टेशन तक ही होगा। इसमे रुहेलखंड और आगरा फोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन बरेली सिटी तक और शेष सभी ट्रेनें इज्जतनगर तक ही दौड़ेंगी।
विज्ञापन

जंक्शन व सिटी स्टेशन को इंटर कनेेक्ट करने का आज शनिवार से अमान परिवर्तन कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने ब्लाक लिया है। इस कारण एक मार्च से मीटर गेज की ट्रेनों का संचालन बरेली जंक्शन के बजाय सिटी व इज्जतनगर रेलवे स्टेशन से जारी रखने का निर्णय लिया है। इज्जतनगर मंडल मुख्यालय के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत 15313, 15314 आगरा फोर्ट एक्सप्रेस, 15307, 15308 नैनीताल एक्सप्रेस ट्रेनें बरेली सिटी तथा 15315, 15316 गोकुल एक्सप्रेस, 15309, 15310 रुहेलखंड एक्सप्रेस, 52243, 52244 ऐशबाग-बरेली, 52255, 52256 गोंडा-बरेली, 52213, 52214 बरेली-मैलानी ट्रेनों का संचालन इज्जतनगर तक ही होगा।
विज्ञापन

बरेली जंक्शन तक ट्रेनों का संचालन बंद हो जाने से इस रूट से बरेली जंक्शन जाकर वहां से दिल्ली, हरियाणा या अन्य स्थानों को जाने वाले यात्रियों को अब दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed