Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   वीआईपी सड़कों पर फिर बनेंगे डिवाइडर

वीआईपी सड़कों पर फिर बनेंगे डिवाइडर

Sat, 01 Mar 2014 05:31 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sat, 01 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शहर में वीआईपी इलाके की सड़कों पर 90 लाख रुपये से अधिक की लागत से डिवाइडर बनाए जाएंगे। नगर निगम के बकाया टैक्स देने के इच्छुक लोगों को प्रस्ताव पारित होने के 15 दिन के भीतर देय राशि एकमुश्त जमा करने पर ब्याज से पूरी तरह छूट मिलेगी। छूटे हुए भवनों का सर्वे किसी बाहरी एजेंसी से कराने का प्रस्ताव स्वीकृत करने के लिए शासन को भेजा जाएगा। ये फैसले नगर निगम बोर्ड की सामान्य बैठक में लिए गए।
विज्ञापन

नगर निगम सभागार में शुक्रवार अपराह्न तीन बजे से शुरू हुई बैठक में प्रस्ताव संख्या नौ में चौकी चौराहे से सर्किट हाउस चौराहे तक 32.24 लाख, प्रस्ताव 10 में चौकी चौराहे से गांधी उद्यान तक 33.65 लाख और प्रस्ताव 11 में चौकी चौराहे से डीएम आवास तक सड़क के बीच में फिर डिवाइडर बनाने के लिए 26 लाख रुपये के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। भाजपा पार्षद शालिनी जौहरी और शशी सक्सेना ने आपत्ति जताते हुए कहा कि डिवाइडरों पर खर्च की जाने वाली राशि सड़कों पर खर्च की जाए। मेयर ने ज्यादातर खराब सड़कों के काम स्वीकृत होने की बात कहकर प्रस्ताव पारित कर दिया।
विज्ञापन

कर व्यवस्था मजबूत करने के लिए करों में विसंगति को देखते हुए कारपेट एरिया दरों को लागू करने की प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी गई। इसके अंतर्गत जो नागरिक कर देना चाहते हैं उनको प्रस्ताव पारित होने के 15 दिन के भीतर देय राशि एकमुश्त जमा करने पर ब्याज से पूर्ण मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे उठेगा डोर टू डोर कूड़ा
पिछले साल 11 नवंबर को पारित डोर टू डोर कूड़ा उठाने के प्रस्ताव पर अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि इसके लिए 14 दिसंबर को ग्रीन एपिल इंफ्रा सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ से अनुबंध किया है। कंपनी ने टिफिंग शुल्क और जरूरत पड़ने पर नगर निगम द्वारा 48 लाख रुपये देने की शर्त स्वीकार कर ली है। शर्तों के मुताबिक नगर निगम को इसके लिए कंपनी को पहले साल 48 लाख, दूसरे साल में प्राप्त सीमा तक और तीसरे वर्ष प्रभार की 80 फीसदी राशि देनी होगी। कंपनी ने 60 प्रतिशत से अधिक प्रयोक्ता प्रभार की वसूली करने पर निगम से एक प्रतिशत प्रोत्साहन राशि भी मांगी है। हालांकि पार्षद अब्दुल सलीम ने संस्था को 48 लाख रुपये देने समेत अन्य शर्तों पर आपत्ति जताई


व्यवसायिक संपत्तियों के स्थानान्तरण को बनी नीति
1- व्यवसायिक संपत्तियों के स्थानांतरण को बनी नीति के तहत अब मूल आवंटी की मौत होने पर उसके उत्तराधिकारी को व्यवसायिक निर्माण की किराया दर का 12 गुना धनराशि जमा कराकर संपत्ति का स्थानांतरण किया जाएगा।
2- मूल आवंटी से अलग किरायेदार की सहमति से दुकान पर कब्जा करने की स्थिति में नगर निगम की सहमति से डीएम द्वारा निर्धारित व्यवसायिक निर्माण की दरों के आधार पर 50 महीने के किराये के बराबर धनराशि प्रीमियम के रूप में जमा कराकर सर्किल दर से किराया निर्धारित कर संपत्ति का स्थानांतरण होगा।
3- मूल आवंटी की सहमति या असहमति से निगम की दुकान कब्जा करने की स्थिति में संपत्ति को अनाधिकृत श्रेणी में अतिक्रमण मानकर खाली कराया जाएगा।

इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी
1-नगर निगम की आठ दुकानों की नीलामी
2-न्यू आजाद इंटर कॉलेज मार्केट में निर्मित दुकानें नियमानुसार स्वीकृत
3-प्रेमनगर थाने के सामने सीआईआई पार्क की दुकान नीलामी (संशोधन के साथ)
4- ब्रह्मपुरा स्कूल मार्केट की दुकान निस्तारण
5-कर व्यवस्था सुदृढ़ करना
6-डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण (संशोधन के साथ)
7. नगर निगम अधिनियम की धारा 91 (2) के अंतर्गत सड़क और नाली निर्माण से संबंधित 63 प्रस्ताव भी बोर्ड ने स्वीकृत किए।

रोड कटिंग और दुकान नीलामी पर हंगामा
भाजपा पार्षदों की मेयर से नोकझोंक
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। नगर निगम बोर्ड की सामान्य बैठक में विभिन्न कंपनियों की ओर से की जा रही रोड कटिंग और दुकान नीलामी के मनमाने तरीके पर पार्षदों ने हंगामा किया। मेयर और भाजपा पार्षद दल नेता विकास शर्मा के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मेयर समर्थक पार्षद मोहम्मद अकील विकास शर्मा की सीट के पास पहुंचकर शोरशराबा करने लगे। भाजपा पार्षद तैश में आकर सपा पार्षद पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए सदन का बहिष्कार कर जाने लगे। हालांकि सपा पार्षदों ने उन्हें समझाबुझाकर रोक दिया।
वार्ड 46 के पार्षद राशिद अल्वी और बबलू खान ने कार्यवाहक सफाई कर्मचारियों को मूल पदों पर वापस भेजने का मामला उठाया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसपीएस सिंधू ने सदन को 17 कार्यवाहक सफाई नायकों को नोटिस भेजने की जानकारी दी। भाजपा पार्षद रूपेंद्र पटेल ने अपने वार्ड में सफाई कर्मचारी नियुक्त न किए जाने पर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। मेयर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को एक हफ्ते के अंदर कार्यवाहक सफाई नायकों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सपा पार्षद दल नेता ने कंपनियों द्वारा की जा रही रोड कटिंग पर कोई कार्रवाई न होने पर रोष जताया। पार्षद कपिल कांत ने आरोप लगाया कि नगर निगम अफसरों ने रोड कटिंग के नाम पर कंपनियों को छूट देकर घोटाला किया है। कंपनियां एक किलोमीटर की परमीशन पर तीन किलोमीटर तक रोड काट रही हैं। इसकी जांच हो। भाजपा पार्षद विपुल लाला ने शासनादेश का मोटा चिट्ठा पढ़ने में असमर्थता जताई तो मेयर ने कहा कि जितने भी शासनादेश आएं, उनकी एक कापी पार्षदों को हर महीने की आखिरी तारीख को भेज दें। दुकान नीलामी पर भाजपा पार्षद दल नेता ने अपर नगर आयुक्त पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया। सदन में हंगामे और शोरशराबे पर महिला पार्षदों ने कहा कि आप लोग सदन की गरिमा बनाए रखें या फिर कह दीजिए कि महिला पार्षद बोर्ड से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed